पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर घुसा कुत्ता, बाघ को गंभीर बीमारी का खतरा

पन्ना

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में पालतु कुत्ते के घुसने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने की जांच बैठा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर पालतू कुत्ते के घुस जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे संज्ञान में लेते हुए इस घटना की जांच एडी को सौंपी गई है।

बताया कि यह बेहद गंभीर विषय है और कुत्तों से बाघ को गंभीर बीमारी हो सकती है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। वीडियो में बाघ और कुत्तों का आमना-सामना होता दिखाई दे रहा है, जिसमें यहां कुत्तों ने बाघ को देखा तो भौकने लगे। जंगल के राजा को ये रास नहीं आया तो सैलानियों कि जिप्सियों के बीच से निकाल कर उन्हें खदेड़ दिया, जिसका सैलानियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

केनाइन डिस्टेंपर घातक बीमारी का खतरा
यहां पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन की यह घोर लापरवाही सामने आई है। क्योंकि कुत्तों को बाघ काट ले या कुत्ते द्वारा बाघ को काटने से बाघों को केनाइन डिस्टेंपर नामक घातक बीमारी हो सकती है, जिससे बाघ की मौत भी हो सकती है। इस बीमारी के चलते पन्ना टाइगर रिज़र्व में पूर्व में एक बाघ की मौत भी हो चुकी है। इससे बचाने के लिए पार्क प्रबंधन द्वारा आसपास के गावं में कुत्तों का टीकाकरण भी कराया जाता है, ताकि बाघों को कोई नुकसान न पहुंच सके।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति