भारत आगमन पर होगा खो खो खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

नई दिल्ली.
खो खो वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए दिल्ली पधारने वाले अंतरराष्ट्रीय खो खो खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। ज्यादातर टीमें 10 और 11 जनवरी को नई दिल्ली पहुंच जाएंगी। वर्ल्ड कप आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने पर खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारी, खो खो फैंस और जीएमआर के वरिष्ठ अधिकारी खिलाड़ियोंं का फूलों के गुलदस्ते और माथे पर तिलक लगाकर भारतीय परम्परा के अनुरूप स्वागत करेंगे।

जीएमआर खो खो वर्ल्ड कप का आधिकारिक स्पांसर है। जीएमआर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए एक स्पेशल वेलकम डेस्क स्थापित किया जायेगा तथा उन्हें लाउन्ज सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे दिल्ली पहुंचने पर जीऍमआर की टीम अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की भारतीय शैली से मेहमाननवाजी करेगी।

जीएमआर खिलाड़ियों की सीमलेस इमीग्रेशन प्रक्रिया तथा एयरपोर्ट ट्रान्सफर में भी सहभागिता करेगी ताकि खिलाड़ियों को रत्ती भर की परेशानी न झेलनी पड़े। जीएमआर द्वारा एयरपोर्ट पर खो खो वर्ल्ड कप के 'लोगो और होर्डिंग' इन्दिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगा कर खो खो वर्ल्ड कप की ब्रांडिंग की जा रही है जिससे वर्ल्ड कप का सन्देश विश्व भर में पहुंच रहा है जिससे भारतीय खेल को ग्लोबल स्तर तक ले जाने में मदद मिलेगी।

सुधांशु मित्तल ने बताया कि एयरपोर्ट से होटल पहुंचने पर मेहमान खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप ट्रॉफी के आकार के वेलकम केक से स्वागत किया जायेगा और परम्परागत भारतीय और विदेशी धुनों से मनोरंजन किया जायेगा।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति