जबलपुर में हुईं संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी स्थायी समिति की बैठकें

मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर है राज्यसभा की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति

भोपाल
राज्यसभा के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) प्रबंधन पर संसदीय स्थायी समिति की बैठकें गुरुवार को जबलपुर में हुईं। बैठकों की अध्यक्षता समिति के चेयरमेन राज्यसभा सांसद श्री निरंजन बिशी ने की। बैठकों में राज्यसभा सांसद श्री गुलाम अली समेत समिति के सदस्य सम्मिलित हुए। इन बैठकों में तकनीकी प्रगति के माध्यम से सार्वजनिक सेवाओं को सशक्त बनाने तथा नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर विशेष बल दिया गया। समिति के सदस्यों का दल 9 जनवरी से 11 जनवरी तक मध्यप्रदेश के जबलपुर और कटनी के दौरे पर रहेगा।

समिति की पहली बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और स्थानीय प्राधिकरणों प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। बैठक में मध्यप्रदेश में सार्वजनिक सेवाओं के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग और इसके संबंध में सार्वजनिक संस्थानों द्वारा उठाए गए कदमों पर विचार-विमर्श किया गया।

स्थायी समिति की दूसरी बैठक में एम.पी. राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, पुलिस अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन तथा कॉमन सर्विस सेंटर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यहाँ साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं नागरिकों के डेटा की सुरक्षा के लिए साइबर कानूनों के प्रवर्तन पर चर्चा की गई। तीसरी बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक) और डाक विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में वित्तीय संस्थानों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय तथा नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। साइबर सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारी व संबंधित विषय से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

राज्यसभा की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति की बैठकों में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, संभागायुक्त श्री अभय वर्मा, डीआईजी श्री अतुल सिंह, कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नबर श्रीमती प्रीति यादव और अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति