एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, घर में बिछी पड़ी थी लाशें

मेरठ
मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। पति-पत्नी सहित 3 बेटियों को पत्थर काटने वाली मशीन से काटा गया है। बच्चियों के शव बोरी भर दिया। उसके बाद हत्यारों ने पांचों शवों को बेड के बॉक्स में छिपा दिया।

पांचों शवों के गले किसी धारदार हथियार से काटे गए थे, जिसके गहरे निशान मिले। घर के बाहर ताला लटका हुआ था। पड़ोसी समझ रहे थे कि सभी कहीं बाहर गए हुए हैं। भाई व परिवार के लोग फोन कर रहे थे, लेकिन कोई रिसीव नहीं कर रहा था।

मामला लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन का है। सभी मरने वालों की पहचान हो गई है। पति मोईन, पत्नी आसमा, अफ्सा (8), अजीजा (4), अदीबा (1) के शव मिले हैं। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शवों के गलों पर गहरे निशान मिले हैं, जिससे अनुमान है कि उनकी पत्थर काटने वाली मशीन से हत्या की गई है।

मोईन के भाई पर शक

  • एक बड़े हत्याकांड की खबर लगते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। एडीजी डीके ठाकुर व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मोईन के भाई को हिरासत में लिया है।
  • आसमा के भाई ने मामला दर्ज कराया, जिसमें आसमा की देवरानी व मोईन के दो भाइयों को नामजद किया है। पुलिस देवरानी नजराना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घर में बिछी पड़ी थीं लाशें

  • मोईन किराए के घर में परिवार के साथ रहता था। सुबह से परिवार के लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। भाई सलीम ने पत्नी के साथ घर जाकर देखा, तो ताला लटका हुआ था। उसने आसपास लोगों से पूछा तो पता चला कि कल से किसी को भी नहीं देखा है। आवाज लगाई, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।
  • हम दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। फिर भाई और भाई के शव जमीन पर पड़े देखे। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह मर गए थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति