अरविंद केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, उनसे बड़ा फर्जी कौन हो सकता है जिसने अन्ना हजारे को भी धोखा दिया: गिरिराज सिंह

बेगुसराय
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, उनसे बड़ा फर्जी कौन हो सकता है जिसने अन्ना हजारे को भी धोखा दिया।" दरअसल, केजरीवाल द्वारा बिहार और यूपी के लोगों को फर्जी वोटर कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी।

गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, जिन्हें फर्जी वोटर बता रहे हैं, उनके दम पर ही वह मुख्यमंत्री बने हैं। केजरीवाल ने इससे पहले भी पूर्वांचल के लोगों को गाली देने का काम किया। केजरीवाल ने कहा था कि यूपी-बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट लेकर यहां पर इलाज कराने के लिए आ जाते हैं। केजरीवाल जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद करते हैं। वह खुद फर्जी हैं। दिल्ली में अगर बिहार-यूपी के लोग आते हैं, तो उनका दिल्ली के विकास में योगदान है। जिसने अन्ना हजारे को नहीं बख्शा, वह दूसरों को फर्जी बता रहे हैं।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने 9 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा किया। पोस्ट में लिखा कि दिल्ली में चुनाव के नाम पर स्कैम हो रहा है। बीजेपी बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर रही है। स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने बीजेपी के सामने घुटने टेक दिए हैं। आज चुनाव आयोग से मिलकर शिकायत की है। अगर चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी।

आम आदमी पार्टी के नेताओं का दावा है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहते हैं। बीजेपी लगातार उनके वोट कटवा रही है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचलियों को मंत्री, सांसद और विधायक बनाया। उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, कच्ची कॉलोनियों में सड़कें बनवाई हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति