झटका! AI से होने लगे काम, अगले 5 साल में जाएंगी दो लाख से ज्यादा नौकरियां: रिपोर्ट

नई दिल्ली
आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है और इसके चलते ढेरों काम अब आसान हो गए हैं। एक्सपर्ट्स ने पहले ही चिंता जताई थी कि AI के चलते नौकरियां जाएंगी और अब ऐसा ही देखने को मिल रहा है। Bloomberg Intelligence की नई रिपोर्ट में सामने आया है कि अगले तीन से पांच साल के अंदर ग्लोबल बैंक्स के कर्मचारियों की दो लाख से ज्यादा नौकरियां जाने वाली हैं।

BI में चीफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर्स के सर्वे में संकेत मिले हैं कि कुल नौकरियाों में से 3 प्रतिशत की कटौती होने वाली है और लाखों नौकरियां जाएंगी। BI के सीनियर एनालिस्ट Tomasz Noetzel ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ऐसी जो भी नौकरियां, जिनमें एक जैसा काम बार-बार करना पड़ता है, उनके जाने का रिस्क है। हालांकि कई नौकरियां पूरी तरह खत्म नहीं होंगी और उनके लिए काम करने का तरीका बदल जाएगा।

इन वजहों से जाने वाली हैं नौकरियां
ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस ने जो पीयर ग्रुप कवर किया, उसमें Citigroup Inc., JPMorgan Chase & Co. और Goldman Sachs Group Inc. वगैरह शामिल हैं। 93 लोगों में से करीब एक चौथाई ने कहा है कि कुल कर्मचारियों में से 5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत के बीच AI के इस्तेमाल के बाद प्रभावित होंगे। दरअसल, AI टूल्स के साथ ना सिर्फ कंपनियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि वे अपना खर्च भी कम कर पाएंगे। मौजूदा काम की स्पीड भी AI टूल्स के चलते बढ़ जाएगी।

सामने आया है कि सबसे ज्यादा नौकरियां बैंकिंग सेक्टर से जाने वाली हैं और किसी अन्य सेक्टर के मुकाबले बैंकिंग के क्षेत्र की तो 54 प्रतिशत नौकरियों का ऑटोमेशन किया जा सकता है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि नौकरियां पूरी तरह खत्म होने के बजाय नए अवसर पैदा होंगे और मौजूदा काम करने का तरीका AI के आने के बाद बदलेगा।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति