ICC का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का लिया जायजा

लाहौर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पाकिस्तान पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह पांच सदस्यीय टीम ने कराची में नेशनल बैंक स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन स्थल पर चल रहे निर्माण और नवीनीकरण कार्य का आकलन किया।

इस दौरान पीसीबी अधिकारियों और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रतिनिधिमंडल को परियोजनाओं की प्रगति और समयसीमा से अवगत कराया। आईसीसी प्रतिनिधिमंडल ने निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत का दौरा किया और विभिन्न खंडों का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया सेंटर सहित स्टेडियम की मुख्य इमारत की सुविधाओं का मूल्यांकन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कॉन्फ्रेंस हॉल की सुविधाओं का जायजा लिया और दीवारों पर प्रदर्शित अभिलेखों की जांच की और तस्वीरें खींचीं। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी इमारत के ड्रेसिंग रूम, चेयरमैन बॉक्स और पीसीबी गैलरी का निरीक्षण किया और तस्वीरें लीं। आईसीसी प्रतिनिधिमंडल का चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के जायजा लेने का यह चौथा दौरा है।

उल्लेखनीय है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन समारोह 19 फरवरी को नेशनल बैंक स्टेडियम में होगा। पहला मैच उसी दिन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। स्टेडियम टूर्नामेंट में तीन मैच खेले जाने है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति