सुकमा में भीषण सड़क हादसा : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 4 यात्रियों की मौत, कई घायल

सुकमा

छत्तीसगढ़ में सुकमा- तेलंगाना बार्डर पर तेज रफ्तार बस रेत से भरे ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह हादसा तड़के साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ है. इस हादसे में बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तेलंगाना के सूर्यापेट-खम्मम नेशनल हाइवे पर हुआ है. जगदलपुर की गुप्ता ट्रेवल्स की बस ओडिशा से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी. तड़के यह बस यात्रियों को लेकर सुकमा होते हुए हैदराबाद की तरफ जा रही थी, तभी बीच रास्तें में कोहरे के कारण बस के चालक को सड़क पर खड़ी ट्रक दिख नहीं पाया, जिसके कारण तेज रफ्तार बस रेत से भरे ट्रक से जा टकराई.

घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के सूर्यापेट डीएसपी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे में अब तक 2 महिला और 2 पुरूषों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है. बताया जा रहा है कि कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज जारी है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति