अरिजीत के ‘तू हर लम्हा’ गाने पर गुरमीत ने देबिना संग किया रोमांस

मुंबई,

टीवी और फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता गुरमीत चौधरी ने एक वीडियो साझा की, जिसमें वह अरिजीत सिंह के गाने ‘तू हर लम्हा’ पर पत्नी देबिना बनर्जी के साथ रोमांस करते नजर आए।

गुरमीत चौधरी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और प्रशंसकों को अपने हर एक नए और खूबसूरत पोस्ट से रूबरू कराते रहते हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पत्नी-अभिनेत्री के साथ डांस करते नजर आए।

वीडियो की शुरुआत में गुरमीत वीडियो की ओर देखकर हंसते हुए दूर खड़ी देबिना के पास आते हैं। वीडियो में गुरमीत पैंट-सूट में और देबिना चटक लाल रंग की ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद हॉट लगीं। दोनों अरिजीत सिंह के गाने ‘तू हर लम्हा’ पर थिरकते नजर आए। वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “बे के साथ रोमांस।”

‘तू हर लम्हा’ गाना मूल रूप से अली फजल और सपना पब्बी पर फिल्माया गया है। यह गाना रोमांटिक-थ्रिलर ‘खामोशियां’ का है, जिसमें गुरमीत भी हैं। गुरमीत और देबिना साल 2009 में आए टेलीविजन शो 'रामायण' में साथ काम कर चुके हैं। शो में गुरमीत ने राम और देबिना ने सीता का किरदार निभाया था। इस शो के बाद उन्हें पहचान मिली। उन्होंने पहली बार साल 2009 में गुपचुप शादी की और फिर 2011 में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे। जोड़े को दो बेटियां हैं।

गुरमीत ने हाल ही में एक पोस्ट साझा कर बताया कि दिल्ली में समय बिताकर उन्हें बहुत अच्छा लगता है। दिल्ली में खूबसूरत और उत्साह से भरा समय बिताकर खुश नजर आए थे। कहा था दिल्ली में उत्साह और एनर्जी है। अभिनेता ‘ये काली काली आंखें’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे थे, जहां वह फैंस से घिरे नजर आए थे।

साझा किए गए वीडियो के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, “दिल्ली में ‘ये काली काली आंखें’ सीजन 2 का प्रमोशन करना, क्या शानदार दिन रहा। कुछ दिलचस्प पल, बेहतरीन ऊर्जा और निश्चित रूप से कभी न भूल पाने वाले दिल्ली की वाइब्स।“

‘ये काली काली आंखें’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज रोमांटिक-क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने किया है। इस सीरीज में गुरमीत के साथ श्वेता त्रिपाठी और आंचल सिंह भी लीड रोल में हैं। सीरीज में सौरभ शुक्ला, सूर्या शर्मा, अरुणोदय सिंह और बृजेंद्र काला भी हैं। 'ये काली काली आंखें' सीजन 2’ 22 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति