मेकर्स ने जारी किया ‘पुष्पा 2’ का एक्सक्लूसिव मेकिंग वीडियो

मुंबई,

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के मेकर्स ने इस फिल्म का एक्सक्लूसिव मेकिंग वीडियो जारी किया है। 'पुष्पा 2: द रूल' को रिलीज हुये 36 दिन हो गये हैं। इसके बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस अभूतपूर्व सफलता के बीच, मेकर्स ने इस फिल्म की मेकिंग का एक एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो जारी किया है, जो इस सिनेमा की मास्टरपीस के पीछे की मेहनत और क्रिएटिविटी को दिखाता है। टी-सीरीज़ ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, प्रस्तुत है भारतीय सिनेमा का इंडस्ट्री हिट – पुष्पा 2: द रूल (मेकिंग)!! बीटीएस वीडियो में निर्देशक सुकुमार और मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बीच की महत्वपूर्ण बातचीत भी दिखाई गई है।

मेकर्स ने दर्शकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए फिल्म की अद्भुत सफलता और प्यार के लिए धन्यवाद दिया है। फिल्म ने विश्वभर में ग्रास 1831 करोड़ से अधिक की शानदार कमाई कर ली है। 'पुष्पा 2: द रूल' का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले हुआ है।यह फिल्म पांच दिसंबर 2024 को रिलीज़ हुई थी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति