अलका लांबा ने कहा- अरविन्द केजरीवाल को क्यों लग रहा डर, 1 करोड़ 55 लाख वोटर करेंगे वोट

नई दिल्ली
कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आज मीडिया बातचीत की। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक करोड़ 55 लाख वोटर वोट करेंगे। केजरीवाल को इतना डर क्यों लग रहा है। अलका लांबा केजरीवाल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली विधानसभा में साजिश के तहत भाजपा वोट कटवा रही है।

दिल्ली में कांग्रेस के कमजोर होने के केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, देखिए हर क्षेत्रीय दल दूसरे क्षेत्रीय दल की जमीन बचाने की मदद कर रहा है। इंडिया ब्लॉक का गठबंधन राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों के लिए हुआ था। दिल्ली में हम लोग आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़े। हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। दिल्ली के लोगों में काफी नाराजगी है। पंजाब में हम लोग अकेले लड़े। सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे। दिल्ली में हम मजबूती के साथ सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और जीतेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस के सांसदों के साथ संसद में विपक्ष के नेता बनकर भाजपा का सामना कर रहे हैं।

केजरीवाल के समर्थन में जो दल दिल्ली आ रहे हैं, दिल्ली की जनता उन्हें देख रही है और समझ रही है। दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि किसे वोट करना है और किसे सत्ता में लाना है। अलका लांबा कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि कालकाजी विधानसभा की विधायक दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। लेकिन यहां पर पानी की व्यवस्था नहीं है। सड़कें टूटी हैं। यहां पर लोगों का पेंशन नहीं बन रहा है। शराब नीति से यहां पर लोगों ने अपने को खो दिया।

पूर्वांचल वोटरों पर केजरीवाल के बयान पर कांग्रेसी नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी कमजोर हो रही रहै। केजरीवाल को बैसाखी की जरूरत क्यों पड रही है। वोटरों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति