महाकुंभ-2025 के लिए कल से सिंधी कैंप से प्रयागराज के लिए होगी रवाना रोडवेज की स्लीपर बस

जयपुर
महाकुंभ-2025 के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। सेवा 12 जनवरी से शुरू होगी। जयपुर से बस भरतपुर, आगरा और कानपुर होकर प्रयागराज तक जाएगी। इस रूट की कुल दूरी 750 किलोमीटर होगी। बस अलग-अलग समय पर जयपुर से प्रयागराज और प्रयागराज से जयपुर से चलेगी। बता दें कि उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन होगा। इस आयोजन में करोड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा, बस से जुड़ी जानकारी और शिकायतों के लिए 9549456746, 0141-2373044 और टोल फ्री नंबर 1800-2000-103 पर संपर्क किया जा सकता है। यह विशेष बस सेवा महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए दो श्रेणियों की बसें चलाएगा। इसमें ब्लू लाइन एक्सप्रेस का किराया 965 रुपए प्रति यात्री जबकि नॉन एसी स्लीपर बस का किराया 1085 रुपए प्रति यात्री होगा। ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस सुबह 5 बजे जयपुर से प्रस्थान कर रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह 9 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और रात में करीब 12 बजे जयपुर पहुंचेगी। नॉन एसी स्लीपर बस सेवा एक्सप्रेसवे के माध्यम से संचालित बस शाम 3:30 बजे जयपुर से निकलकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि प्रयागराज से शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजे तक जयपुर पहुंचेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति