हिमाचल प्रदेश में बादल एक बार फिर बरसने को तैयार, आज और कल बारिश-बर्फबारी, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी

शिमला
हिमाचल प्रदेश में बादल एक बार फिर बरसने को तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य भर में आज और कल बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 11 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जनवरी को कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस सीजन की चौथी बर्फबारी होगी। इससे तापमान में भारी गिरावट होगी और शीतलहर का कहर और तेज होगा।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर जमेगी बर्फ की चादर
राजधानी शिमला से सटे पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा और अन्य ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में इस सीजन में पहले भी बर्फबारी हो चुकी है। बीते पांच और छह जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद इन इलाकों में बर्फ की मोटी चादर जमी थी। अब 11 व 12 जनवरी की बर्फबारी से इन इलाकों में सैलानियों को फिर बर्फ़बारी का नज़ारा देखने को मिलेगा।

13 से 16 जनवरी तक साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी से राज्य में मौसम साफ रहेगा। चार दिन यानी 16 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। इसके बावजूद बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड और शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर
राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और मंडी में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर तक कम हो गई है। कांगड़ा जिला के देहरा गोपीपुर, बिलासपुर और ऊना में कोहरे का असर सबसे ज्यादा है। इस कारण सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है।

शुक्रवार को सात जगह पारा शून्य से नीचे
राज्य भर में ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को सात जगह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे अधिक ठंड पड़ी जहां पारा -11.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके अलावा कुकुमसेरी में -10.2 डिग्री, समधो में -7.6 डिग्री, कल्पा में -1.6 डिग्री, भुंतर में -0.6 डिग्री, बजुआरा व सियोबाग में -0.3 डिग्री, मनाली में 0.2 डिग्री, सुंदरनगर में 1.5 डिग्री और शिमला में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन
राज्य के मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। ऊना, हमीरपुर, बरठीं और मंडी में ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है।

शिमला और मनाली में धूप खिलने से सुहावना हुआ मौसम
शुक्रवार को शिमला और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर सुबह खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि ठंड का असर यहां भी बरकरार है। शिमला और मनाली में आने वाले पर्यटक दिन के समय धूप का आनंद ले रहे हैं।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति