पिछले तीन वर्षों से फरार सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कटनी

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधिकारी के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक रीतेश शर्मा थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार 10000 के इनामी आरोपी लाला उर्फ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने बताया कि 10 अक्टूबर 2022 को थाना विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम कन्हवारा से अपहृत हुई नाबालिंग बालिका के मामले में दर्ज आपराधिक प्रकरण धारा 363 भादवि के मामले में लगातार अपहृत नाबालिंग बालिका की तलास करते हुए 3 मई 2023 नानता कोटा (राजस्थान) से दस्तयाब किया गया। संपूर्ण घटनाक्रम एवं पीडि़ता के कथनों के आधार पर मामले में 10 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई। प्रकरण में धारा 366 (क), 370, 376 (1), 376 (DA), 376 (2) (n), 376 (3), 354 (क), 34 ipc, 3, 4, 5 (G), 5 (J), (ii) 5 (i), 11, 12, 16, 17 पाक्सो एक्ट, 3 (1), (W-ii), 3 (2) (V) एस.सी./एस.टी.एक्ट बढ़ाई जाकर आरोपियान की लगातार तलास की गई। 9 आरोपी पूर्व में पृथक-पृथक गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किये जा चुके हैं। मामले की विवेचना अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के.पी. सिंह के द्वारा की जा रही है।

घटना दिनांक से लगातार फरार आरोपी लाला उर्फ सुरेन्द्र मिश्रा की तलास गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी के द्वारा 10 हजार रूपया का ईनाम उद्घोषित था। एसडीओपी के.पी. सिंह के आदेशानुसार निरीक्षक रीतेश शर्मा की पुलिस टीम ने फरार आरोपी की लगातार तलास करते हुये आज 10 जनवरी 2025 को एस.टी.एफ. जबलपुर की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय पेस किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रीतेश शर्मा, निरीक्षक निकिता शुक्ला एस.टी.एफ. जबलपुर, उनि अश्विनी यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश परस्ते, प्रधान आरक्षक अरविंद गर्ग, आरक्षक श्यामदास कोल, आरक्षक राहूल रघुवंशी एस.टी.एफ. जबलपुर, आरक्षक भूपेन्द्र साहू थाना रांझी, आरक्षक सुरेन्द्र ठाकुर, आरक्षक चालक मज्जू कोल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति