अयोध्या राम मंदिर में पहली वर्षगांठ पर CM योगी ने शेयर की तस्वीर

अयोध्या
अयोध्या राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर रामनगरी में भव्य कार्यक्रम की तैयारी की गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ आज शनिवार (11 जनवरी) को अयोध्या पहुंचेगे और रामलला का अभिषेक करेंगे. इस बीच सीएम योगी ने बेहद सुंदर तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है जिसमें वो भगवान राम की पूजा अर्चना करते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों में एक फोटो प्राण प्रतिष्ठा समारोह की भी है जहां वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिख रहे है.

राम मंदिर के पहली वर्षगांठ पर सीएम योगी ने देशवासियों को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने रामचरित मानस के रचेयता गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई का जिक्र किया और लिखा- 'हम चाकर रघुवीर के…जय श्री राम!' इन पंक्तियों का अर्थ है कि हम सिर्फ भगवान श्रीराम के सेवक हैं.

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ
राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के द्वारा आज से तीन दिन का वृहद आयोजन किया जा रहा है. इस उत्सव को हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से प्रतिष्ठा द्वादशी का नाम दिया गया है. इस अवसर पर आज से राम मंदिर परिसर में कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ आज सबसे पहले मंत्रोच्चारण के साथ रामलला को अभिषेक करेंगे, दोपहर 12.20 बजे आरती होगी.

राम मंदिर की पहली वर्षगांठ के आयोजन में शामिल होने के लिए सीएम योगी आज सुबह 10:45 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. जहां वो सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली की पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद वो यहां से राम मंदिर जाएंगे और रामलला का महाभिषेक और आरती करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री विभिन्न अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वो साधु संतों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुलाकात करेंगे.

सीएम योगी आज दोपहर दो बजे रामजन्मभूमि परिसर के पास स्थित अंगद टीला में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस जनसभा के लिए 100 फीट लंबा पंडाल बनाया गया है. इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति