12 जनवरी को ‘युवा दिवस’ पर समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में होगा सामूहिक सूर्य-नमस्कार

भोपाल
स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस 12 जनवरी को प्रतिवर्ष की तरह "युवा दिवस" के रूप में मनाया जाएगा। "युवा दिवस" पर समस्त शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ ही स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों में प्रदेश की समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 12 जनवरी को प्रात: 9 से 10:30 बजे तक सामूहिक सूर्य-नमस्कार का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम और मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रेडियो पर संदेश भी प्रसारित होगा, इसके साथ ही सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम संपन्न होगा। सामूहिक सूर्य-नमस्कार समस्त शिक्षण संस्थाओं में एक साथ, एक संकेत पर किया जायेगा।

युवा दिवस पर पूर्वान्ह 11.30 बजे से 'स्वामी विवेकानंद 'युवाओं के लिए शाश्वत प्रेरणा' विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। साथ ही 'स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चित्र प्रदर्शनी एवं उनके शिकागो व्याख्यान के वीडियो का प्रदर्शन किया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने समस्त शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सामूहिक सूर्य-नमस्कार और इससे जुड़े कार्यक्रमों में स्वयंसेवी संगठनों और आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिये कहा है। समस्त शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में होने वाले सामूहिक सूर्य-नमस्कार में मंत्रीगण, सांसद, महापौर, अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायक, अध्यक्ष नगरपालिका एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि सहित विद्यार्थियों एवं जनसामान्य की भी सहभागिता होगी। सामूहिक सूर्य-नमस्कार में शामिल विद्यार्थियों को योग और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के महत्व के बारे में भी बताया जायेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति