ब्रिटेन की वित्त मंत्री जल्द चीन जाकर बढ़ाएंगी आर्थिक-वित्तीय सहयोग

वाशिंगटन।

ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेचल रीव्स इस सप्ताहांत चीन जा रही हैं, ताकि दोनों देशों के बीच आर्थिक और वित्तीय सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके। ब्रिटेन की लेबर सरकार बीजिंग के साथ तनावपूर्ण संबंधों को फिर से सुधारने की कोशिश कर रही है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि रीव्स की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के रिश्तों में स्थिरता लाना और ब्रिटेन की कमजोर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

इसके अलावा, चीन-यूके आर्थिक और वित्तीय संवाद को फिर से शुरू करना है, जो 2019 से कोविड-19 महामारी और बिगड़े रिश्तों के कारण स्थगित कर दी गई थी। यूके का मानना है कि यह संवाद व्यापार और निवेश में आने वाली बाधाओं को कम करने में मदद करेगा।

चीन के उपप्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात
बता दें, वित्त मंत्री बीजिंग और शंघाई की यात्रा करेंगी। साथ ही वह चीनी उपप्रधानमंत्री हे लिफेंग से मुलाकात करेंगी। इस दौरान उम्मीद है कि यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद रोकने और हॉन्गकॉन्ग में नागरिक अधिकारों के उल्लंघन को लेकर भी बातचीत हो सकती है।

यह लोग भी रहेंगे मौजूद
प्रतिनिधिमंडल में बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर एंड्रयू बेली और यूके वित्तीय सेवाओं के प्रमुख अधिकारी तथा लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के सीईओ शामिल होंगे। इसके अलावा, एचएसबीसी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड के ग्रुप चेयरमैन समेत ब्रिटेन की कुछ सबसे बड़ी वित्तीय सेवा फर्मों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वहीं, वह प्रमुख कंपनियों, जैसे जगुआर लैंड रोवर और डियाजियो का दौरा भी कर सकती हैं।

विपक्ष उठा रहा सवाल
यह यात्रा ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी की अक्तूबर में चीन यात्रा और प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की नवंबर में जी20 सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद हो रही है। स्टार्मर का उद्देश्य चीन के साथ राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करना है, जबकि कुछ विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य इस पर सवाल उठा रहे हैं कि व्यापारिक रिश्ते राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवाधिकारों के मसले से नहीं समझौता करना चाहिए।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति