राजस्थान में भ्रष्टाचार एसीबी ने हनुमानगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्य प्रबंधक संजय शर्मा को संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा

जयपुर
राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हनुमानगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्य प्रबंधक संजय शर्मा को आकस्मिक चैकिंग के दौरान संदिग्ध साढ़े आठ लाख रुपए की राशि सहित पकड़ा है।
ब्यूरो के महानिदेशक डा रवि प्रकाश मेहरड़ा ने शनिवार को यहां बताया कि एसीबी की हनुमानगढ़ इकाई को सूचना मिली थी कि संजय शर्मा विक्रय सहकारी समितियों में अन्न भंडारण योजना में गोदामों की स्वीकृति के लिए कमीशन एवं अन्य रिश्वत की राशि इकट्ठा करके नोहर रावतसर क्षेत्र से हनुमानगढ़ आ रहे है।
इस पर एसीबी जयपुर के उपनिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी के हनुमानगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में सूत्र सूचना का सत्यापन किया जाकर शुक्रवार को ब्यूरो टीम द्वारा आकस्मिक चैकिंग की कार्रवाई करते हुए संजय शर्मा को कोहला टोल प्लाजा पर रोक कर उनके पास से साढ़े आठ लाख रुपए की संदिग्ध बरामद की गई।
इस राशि के संबंध में पूछे जाने पर आरोपी संजय शर्मा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, इसके बाद एसीबी ने यह संदिग्ध राशि अपने कब्जे में ले ली और उन्हें पकड़ लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति