जीतू यादव को भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए किया निष्कासित

इंदौर

इंदौर में भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर तोड़फोड़ और उनके बेटे के साथ की गई बदसलूकी को भाजपा संगठन ने गंभीरता से लिया और भाजपा ने इंदौर के भाजपा पार्षद व एमआईसी मेंबर जीतू यादव को छह वर्षों के लिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

यादव ने सुबह अपना इस्तीफा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को वाट्सअप पर भेजा था, लेकिन उसे मान्य नहीं किया गया। इसके बाद प्रदेश भाजपा की तरफ से उनके निष्कासन के आदेश जारी हुए। इसकी पुष्टि भाजपा के प्रदेश प्रभारी भगवान दास सबनानी ने की है। उन्होंने भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को पत्र भेजा।

जिसमें लिखा कि वार्ड 24 के पार्षद जीतू यादव द्वारा पार्टी के ही पार्षद से विवाद और उसके बाद अशोभनीय कृत्य किया गया। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। उनका यह कृत्य अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इस कारण भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा यादव को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

चौतरफा दबाव के बाद पार्टी को लेना पड़ा फैसला
दोनो पार्षदों के बीच विवाद पांच दिन से चल रहा था और दोनो के समाज की तरफ से भी प्रदर्शन हो चुके थे, लेकिन सोशल मीडिया पर यादव खेमे की तरफ से कालरा के नाबालिग बेटे को नग्न करने का वीडियो वायरल किया गया। इसे लेकर शहर में भाजपा को लेकर गलत मैसेज गया।

मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस को फ्री हेंड दिया। हमले की घटना के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों पर यादव को पार्टी से बाहर करने का चौतरफा दबाव बढ़ गया। इसकी भनक लगते ही यादव ने शनिवार सुबह खुद इस्तीफा दे दिया, लेकिन भाजपा ने उसे अमान्य करते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

पार्षद पद कायम रहेगा
जीतू ने नगर निगम चुनाव जीता है। इसलिए पार्षद पद बरकार रहेगा। यदि जीतू को पार्षद पद से अयोग्य करने की मांग उठती है, तो फिर पार्षदी भी खतरे में पड़ सकती है। अब नगर निगम सम्मेलन में जीतू भाजपा खेमे के साथ नहीं बैठ सकता है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति