यशस्वी के पास इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान सबसे तेज एक हजार रन पूरा करने वाला भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका

नई दिल्ली
युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करके टेस्ट और टी20 टीम में बरकरार हैं। वनडे क्रिकेट में भी वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि शायद उन्हें आगामी इंग्लैंड सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से भारतीय टीम टी20 सीरीज खेलेगी, जिसमें यशस्वी जायसवाल बतौर ओपनर खेलते हुए नजर आयेंगे। यशस्वी के पास इस सीरीज में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने का मौका होगा।

यशस्वी के पास इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान सबसे तेज एक हजार रन पूरा करने वाला भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका है। बायें हाथ के बल्लेबाज के नाम 23 मैचों में 723 रन हैं। यशस्वी 1000 टी20 रन पूरा करने से सिर्फ 277 रन दूर हैं। अगर वह अगली चार पारियों में इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं, तो वह विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं और सबसे तेज ये कारनामा करने वाले भारतीय बन सकते हैं। अगर वह पांच पारियां लेते हैं तो वह विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे।

विराट कोहली ने 27 पारियों में एक हजार रन पूरे किये थे। भारत के पूर्व कप्तान ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। केएल राहुल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 29 पारियों में ये कारनामा किया। इंग्लैंड के डेविड मलान ने 24 पारियों (फुल मेंबर टीम) में ये उपलब्धि हासिल की।

यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जून 2024 में टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद वह टी20 विश्व कप चैंपियन बनी टीम का भी हिस्सा रहे। यशस्वी ने टेस्ट में चार और टी20 इंटरनेशनल में एक शतक लगाया है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति