ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम महाराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई

मुंबई
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम महाराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उसने तीसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब को 70 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में अर्शीन कुलकर्णी ने महाराष्ट्र के लिए दमदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. निखिल नायक ने नाबाद अर्धशतक लगाया. पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. टीम के लिए अनमोलप्रीत सिंह ने 48 रनों की पारी खेली.

महाराष्ट्र ने पहले बैटिंग करते हुए पंजाब के सामने 275 रनों का लक्ष्य रखा. इस दौरान टीम के लिए ऋतुराज और अर्शीन ओपनिंग करने आए. ऋतुराज 5 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सिद्धेश वीर बैटिंग करने आए. वे भी आउट हो गए. लेकिन इसके बाद अंकित और अर्शीन के बीच अच्छी साझेदारी हुई. अंकित ने 7 चौकों की मदद से 60 रन बनाए. जबकि अर्शीन ने शतक लगाया. उन्होंने 14 चौकों की मदद से 107 रन बनाए. निखिल नायक ने नाबाद 52 रन बनाए.

ऐसी रही पंजाब की पारी –
महाराष्ट्र के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 44.4 ओवरों में ऑल आउट हो गई. उसके लिए अनमोलप्रीत सिंह ने 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 48 रन बनाए. कप्तान अभिषेक कुछ खास नहीं कर सके. वे 4 चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए. अर्शदीप सिंह ने अंत में कमाल दिखाया. लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था. अर्शदीप ने 39 गेंदों में 49 रन बनाए. इस दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए. रमनदीप सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह पंजाब को 70 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

महाराष्ट्र ने सेमीफाइनल में बनाई जगह –
गायकवाड़ की टीम महाराष्ट्र ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति