राजस्थान-अजमेर में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने उद्यमियों से किया संवाद

जयपुर।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी ने शुक्रवार को अजमेर के किशनगढ़ स्थित मार्बल एसोसिएशन सभागार में ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम-2025 के 10वें संस्करण के समापन समारोह में भाग लिया। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स और रीको द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में उन्होंने उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ के समग्र विकास में किए गए अपने प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को धरातल पर लाया गया है। इनमें ईएसआईएस अस्पताल की स्थापना, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव, अन्य ट्रेनों के ठहराव, किशनगढ़ एयरपोर्ट का विस्तार और नई फ्लाइट्स की शुरुआत शामिल है। इसके साथ ही क्षेत्र में नए अंडरब्रिज और ओवरब्रिज का निर्माण, नेशनल हाईवे का विस्तार और किशनगढ़ को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए किए गए प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। इन सभी विकास कार्यों ने न केवल क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया है।

औद्योगिक विकास के लिए केंद्र और राज्य की पहल-
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से स्थानीय उद्यमियों को नई संभावनाएं और अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने लघु उद्योग भारती की सराहना करते हुए कहा कि इस संगठन ने स्थानीय उद्योगों के हितों को मजबूत करने और केंद्र सरकार तक उनकी मांगों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति-
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा, आरके मार्बल ग्रुप के चेयरमैन श्री अशोक पाटनी, मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुधीर जैन सहित कई प्रतिष्ठित उद्यमी और व्यापारी उपस्थित रहे। इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने सभी उद्यमियों को उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और राजस्थान को उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति