मैं आपको यह बताने आया हूं कि आप दिल्ली के मुक्तिदाता बन सकते हैं, 5 फरवरी दिल्ली का आपदा से मुक्ति दिवस है : अमित शाह

नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "…मैं आज यहां आपको यह बताने आया हूं कि आप दिल्ली के मुक्तिदाता बन सकते हैं। 5 फरवरी दिल्ली का आपदा से मुक्ति दिवस है… मैं कहता हूं कि AAP दिल्ली के लिए आपदा बनी है लेकिन अरविंद केजरीवाल AAP के लिए आपदा बन गए हैं क्योंकि केजरीवाल और सिसोदिया जहां भी जाते हैं, दिल्लीवासियों को शराब की बोतलें दिखती हैं… 5 फरवरी भ्रष्टाचार मुक्ति दिवस है, 5 फरवरी झुग्गियों को गंदगी और गंदे पानी से मुक्ति दिलाने का है, 5 फरवरी असंवेदनशील और झूठ बोलने वाली सरकार से मुक्ति का है।

शाह ने कहा ये आप-दा 10 साल से दिल्ली के लिए डिजास्टर का काम कर रही है। पूरा देश कहां से कहां से पहुंच गया और दिल्ली और गर्त में चली गई। नल खोलो तो गंदा पानी, खिड़की खोलो तो बदबू, बाहर निकलो तो टूटी सड़क और छठ मनाओ तो स्नान न कर पाए.. ऐसी यमुना, और सड़कों पर गंदगी का ढेर… दिल्ली को नर्क बनाने का काम ये आप-दा ने किया है।जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया, अन्ना हजारे जैसे संत पुरुष को आगे करके सत्ता पर काबिज हुए और इन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि देश में भ्रष्टाचार की रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

शाह ने कहा मैं सबसे पहले दिल्ली प्रदेश, भाजपा को मनपूर्वक बहुत-बहुत साधुवाद और बधाई देना चाहता हूं। क्योंकि दिल्ली प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी ने झुग्गी बस्ती संवाद अभियान के माध्यम से एक अनूठा इतिहास बनाने का काम किया है

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति