दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए, मनोज तिवारी और वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया गिया

नई दिल्ली
दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपना कैंपेन सॉन्ग 'दिल्ली में भाजपा सरकरा चाहिए' लॉन्च कर दिया है। यह गाना बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में लॉन्च किया गिया। इस दौरान मनोज तिवारी खुद मंच पर गाना गाते नजर आए। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को शीशमहल आपदा फैलाने का अड्डा नाम से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये एक और नया गीत जारी किया था, जिसका बोल ईमानदारी की टोपी पहनाकर, घोटालों से चूना लगाकर है।

इस गीत को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने जारी किया। इस मौके पर उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करत हुये कहा कि मुगलों का राज जब दिल्ली में था, तो लोग महल देखने आते थे, लेकिन आप-दा वाले आजम ने दिल्ली वालों के खून पसीने को लूटकर जो शीशमहल बनवाया है, वह दिल्ली के माथे पर कलंक है। उन्होंने कहा कि आज दिल्लीवाले के सामने शीशमहल है, लेकिन उसके बावजूद रोज उसे छुपाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल दिल्लीवालों को गाली देते हैं, जबकि दिल्ली वालों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनवाया था।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने केजरीवाल को आप-दा-ए-आजम की संज्ञा दी और कहा कि दिल्ली को लूटने तथा बर्बाद करने का काम श्री केजरीवाल ने किया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता विकास ढूंढ रही है, लेकिन श्री केजरीवाल विकास कार्य बताने की जगह उन्हें गाली देने का काम कर रहे हैं।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति