आयरलैंड की महिला स्पिनर एमी मैग्वायर का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया

राजकोट.
आयरलैंड की बाएं हाथ की स्पिनर एमी मैग्वायर को भारत के खिलाफ शुक्रवार को राजकोट में खेले गए आईसीसी महिला चैंपियनशिप सीरीज के पहले वनडे के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया है। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि मैच अधिकारियों की रिपोर्ट, जो आयरलैंड टीम प्रबंधन को सौंपी गई थी उसमें 18 वर्षीय खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन की वैधता पर चिंता व्यक्त की गई थी। इसमें कहा गया है कि अब मैग्वायर के गेंदबाजी एक्शन की जांच संबंधित आईसीसी प्रक्रिया के तहत की जाएगी। परीक्षण के नतीजे आने तक उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति है।

बाएं हाथ की ऑफ स्पिनर 18 वर्षीय मैग्वायर ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और उन्होंने आयरलैंड के लिए सभी फॉर्मेट में कुल 20 मैच खेले जिसमें 25 विकेट लिए। हालांकि, क्रिकेट आयरलैंड ने आईसीसी द्वारा औपचारिक रूप से अधिसूचित किए जाने के बाद एमी के प्रति समर्थन जाहिर किया है। भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैच के बाद मैच अधिकारियों द्वारा उनके 'संदिग्ध अवैध गेंदबाजी एक्शन' की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफार्मेंस निदेशक ग्रीम वेस्ट ने कहा, अब रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, हम आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। हम लोग एमी के पक्ष में एकजुट हैं और उसे आश्वस्त कर रहे हैं कि वह और अधिक मजबूत होकर वापसी करेगी और आने वाले कई वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरती रहेगी।" क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफार्मेंस निदेशक ग्रीम वेस्ट ने कहा, "हमारे पास अनुभवी लोग हैं जो ऐमी का देखभाल और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।"

राजकोट में पहला वनडे छह विकेट से हारने के बाद आयरलैंड तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे है। बाकी दो वनडे भी 12 और 15 जनवरी को इसी मैदान पर खेले जाने हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति