डिजिटल अरेस्ट: एमपी एटीएस ने गुरुग्राम से पांच क्यूआर कोड व 85 डेबिट कार्ड और बड़ी संख्या में मिले सिम

भोपाल।

मध्य प्रदेश एटीएस को हरियाणा के गुरुग्राम में एक फ्लैट से साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की गतिविधियों को अंजाम दिए जाने के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। यहां से हिरासत से कूदने के दौरान बिहार के हिमांशु कुमार की मौत के बाद मध्य प्रदेश एटीएस पांच संदिग्धों को जबलपुर ले आई।

इन्हें कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल दिया है। एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों से अब तक की पूछताछ और जांच में सामने आया है कि साइबर धोखाधड़ी का सरगना सतना का रहने वाला मोहम्मद मासूक है।

14 लैपटाप और एक टैबलेट भी बरामद
पूर्व में एटीएस ने हिमांशु सहित जिन छह लोगों को हिरासत में लिया था, उनमें दो मध्य प्रदेश और चार बिहार के रहने वाले हैं। इनके पास से पांच क्यूआर कोड, बड़ी संख्या में सिम कार्ड, 85 डेबिट कार्ड, 14 लैपटॉप और एक टैबलेट बरामद किया गया। एटीएस अब यह जांच कर रही है कि आरोपितों ने साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की कितनी घटनाओं को अंजाम दिया। जब्त डिवाइसों की जांच में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी का राजफाश हो सकता है। बता दें कि क्यूआर कोड और डेबिट कार्डों का उपयोग लोगों से पैसे ऐंठने के लिए करने की गुप्त सूचना एटीएस को मिली थी।

साइबर थाने में प्रकरण दर्ज
सतना के रहने वाले मासूक और चंचल विश्वकर्मा के विरुद्ध पहले से मध्य प्रदेश के साइबर थाने में प्रकरण दर्ज था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि साइबर ठगी के लिए उपयोग किए गए खातों से राशि दूसरे देशों में भेजी जा रही है।

एटीएस ने दी थी फ्लैट में दबिश
इसका उपयोग टेरर फंडिंग में होने के संदेह के चलते मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने सात जनवरी को सुबह साढ़े पांच बजे गुरुग्राम के धनेरा क्षेत्र स्थित सेरेनास टावर-तीन के एक फ्लैट से दबिश दी थी। यहां से मासूक और चंचल के अतिरिक्त हिमांशु कुमार, रामनाथ कुमार, गोविंद कुमार और नीरज यादव को हिरासत में लिया था। इनमें मासूक और चंचल मध्य प्रदेश और बाकी बिहार के हैं। इनमें से हिमांशु कुमार की मौत हो गई।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति