कांग्रेस नेता की मोदी सरकार से अपील बोले – जब तक शेख हसीना चाहें, तब तक उन्हें भारत में रहने दिया जाए

नई दिल्ली.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इन दिनों भारत में शरण ली हुई हैं। भारत सरकार ने हाल ही में उन्हें वीजा विस्तार दिया था। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि शेख हसीना भारत में जब तक चाहें, उन्हें तब तक रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। पीटीआई से बातचीत करते हुए अय्यर ने खुशी व्यक्त की कि भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पिछले महीने ढाका का दौरा किया और वहां के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह संवाद निरंतर होना चाहिए और भारत को बांगलादेश की अंतरिम सरकार के साथ मंत्री स्तर के संपर्क स्थापित करने चाहिए।

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांगों के बारे में अय्यर ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हम कभी भी इस पर असहमत नहीं होंगे कि शेख हसीना ने हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया है। मुझे खुशी है कि उन्हें शरण दी गई। मुझे लगता है कि हमें उन्हें तब तक मेहमान बनाकर रखना चाहिए जब तक वह चाहें। चाहे उनका पूरा जीवन ही क्यों न हो।" आपको बता दें कि शेख हसीना 5 अगस्त से भारत में रह रही हैं। बांगलादेश में एक विशाल छात्र आंदोलन के बाद वह भारत पहुंची थीं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सच है कि बांगलादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन अधिकांशतः यह हमले शेख हसीना के समर्थकों पर हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "हिंदुओं पर हमले की बात सच है, लेकिन अधिकतर राजनीतिक मतभेदों के समाधान के रूप में बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत किए जाते हैं।" सवालों के दौरान मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान और भारत के रिश्तों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी हम भारतीयों जैसे ही हैं, केवल विभाजन का हादसा ही उन्हें एक अलग देश बना दिया।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए अय्यर ने कहा, "हम सर्जिकल स्ट्राइक करने का साहस रखते हैं, लेकिन यह सरकार उनके साथ बातचीत करने का साहस नहीं रखती।" पाकिस्तान के बारे में उन्होंने कहा कि यह देश आतंक फैलाता है, लेकिन खुद भी आतंक का शिकार है। उन्होंने कहा, "उन्होंने सोचा था कि वे अफगानिस्तान में तालिबान को सत्ता में ला सकते हैं, लेकिन आज उनका सबसे बड़ा खतरा अफगानिस्तान में तालिबान ही है।"

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सराहना करते हुए अय्यर ने कहा कि उनका सबसे बड़ा योगदान यह था कि उन्होंने पाकिस्तान से कश्मीर पर बात करने के लिए बैक चैनल स्थापित किया। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए आत्मघाती होगा अगर हम पाकिस्तान को अपने गले में पत्थर की तरह लटकाए रखें। हमें उनसे बात करनी चाहिए जैसा कि मनमोहन सिंह ने कश्मीर के मुद्दे पर किया।"

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति