चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश की टीम में शान्तो और मुश्फिकुर की वापसी, लिटन बाहर

ढाका.
चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए बांग्लादेश की टीम में कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो सहित अन्य खिलाड़ियों की वापसी हई है। शान्तो हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते नवंबर महीने में वेस्टइंडीज़ के दौरे पर नहीं खेल पाए थे। शान्तो के अलावा मुश्फ़िक़ुर रहीम, तौहीद हृदोय और मुस्तफ़िज़ुर रहमान की भी बांग्लादेश के दल में वापसी हुई है।

पिछले कुछ समय से सफ़ेद गेंद क्रिकेट में ख़राब फ़ॉर्म में चल रहे लिटन दास को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। लिटन के अलावा अफ़ीफ़ हुसैन, शरीफुल इस्लाम और हसन महमूद को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। शाकिब अल हसन गेंदबाज़ी एक्शन के परीक्षण में विफल रहने के चलते बांग्लादेश के दल में जगह बनाने में असफल रहे हैं और इसके परिणामस्वरूप उनके वनडे करियर का भी अंत होता है। चैंपियंस ट्रॉफ़ी में बांग्लादेश भारत, पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के ग्रुप में है और उसे अपने अभियान की शुरुआत 20 फ़रवरी को भारत के सामने करनी है।

चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए बांग्लादेश की टीम : नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फ़िक़ुर रहीम, तौहीद हृदोय, सौम्य सरकार, तंज़ीद हसन, महमूदुल्लाह, जाकेर अली, मेहदी हसन मिराज़, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, परवेज़ हुसैन, नासुम अहमद, तंज़िम हसन, नाहिद राणा

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति