राजस्थान-विद्युत गृहों ने किया सर्वाधिक 7066 मेगावाट उत्पादन

जयपुर।

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों ने अब तक का उच्चतम 7066 मेगावाट विद्युत उत्पादन करते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उत्पादन निगम की 7330 मेगावाट क्षमता की 22 थर्मल इकाइयों ने शुक्रवार को सर्वाधिक 6792 मेगावाट का विद्युत उत्पादन हासिल किया।

वहीं निगम की गैस आधारित 600.5 एवं जल विद्युत आधारित 411 मेगावाट क्षमता की इकाइयों से 274 मेगावाट का विद्युत उत्पादन अर्जित किया गया। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्पादन निगम के प्रबन्धन एवं समस्त कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर है। उनके दिशा-निर्देशन में कार्य करते हुए बेहतर रखरखाव, कुशल वार्षिक अनुरक्षण तथा श्रेष्ठ संचालन के कारण विद्युत उत्पादन ने यह शानदार सफलता हासिल की है। श्री नागर ने आशा प्रकट की है कि भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करते हुए निगम  प्रदेश के विद्युत उत्पादन में अपना विशिष्ट योगदान देता रहेगा।
श्री नागर ने कार्यभार संभालते ही सूरतगढ़, कोटा एवं झालावाड़ थर्मल तथा रामगढ़ गैस आदि विद्युतगृहों के दौरे में निगम प्रबन्धन को विद्युत गृहों की तकनीकी खामियों को दूर करने के निर्देश दिये थे। इसके पश्चात् रामगढ़ स्थित गैस टरबाइन की इकाई संख्या 2 से पुनः उत्पादन शुरु करवाया गया। यह इकाई तकनीकी खामियों के कारण दिसंबर 2021 से बंद पड़ी थी। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि निगम ने 8341.5 मेगावाट की संचालित इकाईयों से यह उच्चतम विद्युत उत्पादन दर्ज किया है जो कि 28 जनवरी 2023 को पूर्ववर्ती सरकार के समय प्राप्त किये गए 6641 मेगावाट के सर्वोच्च विद्युत उत्पादन से लगभग 425 मेगावाट अधिक है। यह जुलाई 2000 को निगम के गठन के बाद से भी अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। वर्तमान में 7580 मेगावाट क्षमता की 23 इकाइयों में से 22 इकाइयों से उत्पादन किया जा रहा है। सूरतगढ़ थर्मल की 250 मेगावाट क्षमता की इकाई संख्या 3 वार्षिक रखरखाव के कारण फिलहाल बन्द है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार उत्पादन निगम प्रबंधन द्वारा निरन्तर प्रयास करते हुए चरणबद्ध तरीके से निगम की इकाइयों का उचित रखरखाव एवं तकनीकी खामियों को दूर किया गया। जिसके फलस्वरूप पीक डिमांड के समय इकाइयों से होने वाले विद्युत उत्पादन में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इकाइयों का चरणबद्ध तरीके से उचित रखरखाव एवं तकनीकी खामियों का निवारण कर सुपर क्रिटिकल प्लांटों से बिजली उत्पादन में औसतन 250 मेगावाट बढ़ोतरी के साथ-साथ कोल खपत में भी कमी दर्ज की गई। फलस्वरूप अब तक 18 इकाइयों का उचित रखरखाव एवं तकनीकी सुधार कर लिया गया है तथा एक इकाई के रखरखाव का कार्य प्रक्रियाधीन है। इस प्रकार वर्तमान में पीक डिमांड को पूरा करने के लिए इकाइयों को 85 प्रतिशत यूटिलाइजेशन फैक्टर के साथ संचालित किया जा रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति