चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की 19 फरवरी से शुरुआत, अफगानिस्‍तान ने टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्‍यीय टीम का एलान कर दिया

नई दिल्‍ली
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट शुरुआत होगी। इस दौरान 8 टीमों के बीच ट्रॉफी जीतने के लिए कुल 15 मैच खेले जाएंगे। इस बीच अफगानिस्‍तान ने टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्‍यीय टीम का एलान कर दिया है। इसके अलावा 3 प्‍लेयर को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। हशमतुल्लाह शाहिदी को अफगान टीम की कमान सौंपी गई है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगान टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान।

रिजर्व: दरविश रसूली, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम 21 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले मैच में अफगान टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मैच कराची में खेला जाएगा। इसके बाद हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्‍तानी वाली टीम इंग्‍लैंड से टकराएगी। यह मच 26 फरवरी को लाहौर में होगा। ग्रुप स्‍टेज के आखिरी मैच में अफगानिस्‍तान टीम ऑस्‍ट्रेलिया से भिड़ेगी। यह मैच 28 फरवरी को लाहौर में होगा।

अफगानिस्तान के ग्रुप स्टेज मुकाबले
21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची
26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति