महासमुंद पुलिस ने 150 किलो अवैध गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

महासमुंद

महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना सिंघोड़ा की संयुक्त टीम ने 149.4 किलो ग्राम अवैध गांजा सहित एक अंतर्राजीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्करी में पकड़े गए गांजे की कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा पुलिस ने एक इनोवा वाहन भी जप्त किया है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है. कुल मिलाकर पुलिस ने 32 लाख 41 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है.

मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई
10 जनवरी 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की इनोवा कार (नं. UP 32 DQ 1033) में दो लोग गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की. कुछ समय बाद, मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार कार आती दिखी. पुलिस ने कार को रोका, लेकिन चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया. पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तस्करी करने जा रहा था.

जांच में सामने आया गांजा
कार की तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन की सीटों के नीचे 6 प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ गांजा मिला. कुल 149.4 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई इनोवा कार भी जब्त कर ली. आरोपी रवि गुप्ता (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया. वह उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले का निवासी है.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है.

जप्त सामग्री
    149.4 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमत: 22 लाख 41 हजार रुपये
    इनोवा वाहन, कीमत: 10 लाख रुपये
    कुल जुमला मूल्य: 32 लाख 41 हजार रुपये

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति