मध्य प्रदेश सरकार ने चित्रकूट के विकास के लिए 750 करोड़ की डीपीआर तैयार की, लगेगी श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा

चित्रकूट
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के साथ मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भी चित्रकूट के विकास में कदम से कदम मिलाने की तैयारी की है। मध्य प्रदेश सरकार ने तपोभूमि के विकास के लिए 750 करोड़ की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की है। यहां कई विकास कार्यों के साथ राजोला गांव में 80 एकड़ भूमि पर 100 करोड़ रुपये से ‘रामायण एक्सपीरियंस पार्क’ बनाया जाएगा, जहां प्रभु श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

750 करोड़ रुपये में बनेगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क
मध्य प्रदेश सरकार ने श्रीराम की तपोभूमि को विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत रामायण काल से जुड़े स्थानों और नगर में आधुनिक परिवहन सेवाएं विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पूरे नगर में श्रीराम की छवि दिखेगी। रामायण एक्सपीरियंस पार्क में माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां भी होंगी। रामायण काल के स्थलों के माडल, 5 डी व 3 डी होलोग्राम और लाइट-साउंड शो होंगे। मल्टी फैसिलिटी सेंटर, ट्रैफिक कमांड सेंटर, नई सड़कें, मंदाकिनी नदी पर अतिरिक्त ब्रिज जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल किए गए हैं।

आध्यात्म-ध्यान केंद्र बनेगा
तपोभूमि में संतों के लिए अध्यात्म-ध्यान केंद्र भी बनाया जाएगा, जहां एक हजार संतों के ठहरने की सुविधा होगी। सुविधायुक्त पर्णकुटी (काटेज) बनेंगे। सांस्कृतिक केंद्र भी होगा। आध्यात्मिक लाइब्रेरी, हर्बल गार्डन व गोशाला भी होगी।

रामायण से जुड़े स्थानों का होगा विकास
रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण स्थान जैसे मोकमगढ़ किला, सती अनुसइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, जानकी कुंड, कामदगिरि परिक्रमा, स्फटिक शिला और मंदाकिनी आदि स्थान विकसित होंगे। हनुमान धारा में 3750 वर्गमीटर क्षेत्र में 24 करोड़ से मल्टी फैसिलिटी सेंटर बनेगा।

मंदाकिनी में नए पुल को होगा निर्माण
नयागांव में 51 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक कमांड सेंटर बनाया जाएगा। 11 करोड़ रुपये से रजौला से पीलीकोठी मार्ग सहित चार प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और सुधार होगा। मंदाकिनी नदी पर 130 मीटर लंबा पुल बनेगा, जिसमें पैदल यात्रियों के लिए अलग लेन होगी। राघव प्रयाग घाट का 33 करोड़ रुपये से पुनरुद्धार किया जाएगा। जहां वोटिंग और आधुनिक लाइटिंग जैसी सुविधाएं होंगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति