हमारे देश में मनाया जाने वाला एक-एक त्यौहार आनंद और उत्साह भर देता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लोहड़ी, धरती मां की उदारता और किसानों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्यौहार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 हमारे देश में मनाया जाने वाला एक-एक त्यौहार आनंद और उत्साह भर देता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परमात्मा करे कि त्यौहार का यह आनंद बरसता रहे और हम त्यौहारों से ऐसे ही परस्पर आत्मीयता बढ़ाते रहें: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोहड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रबी फसल की कटाई के साथ मनाया जाने वाला लोहड़ी पर्व धरती मां की उदारता को नमन करने और किसान भाइयों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्योहार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश में मनाया जाने वाला एक-एक त्यौहार आनंद और उत्साह भर देता है। पंजाबी समाज का हर आयोजन ऊर्जा से सराबोर कर देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को लोहड़ी की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा करे कि त्यौहार का यह आनंद बरसता रहे और हम त्यौहारों से ऐसे ही परस्पर आत्मीयता बढ़ाते रहें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवींद्र भवन, भोपाल में पंजाबी अकादमी, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भोपाल-सीहोर संसदीय क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा, विधायक दक्षिण-पश्चिम भोपाल भगवानदास सबनानी, सुनेहा बग्गा, पंजाबी साहित्य अकादमी के डायरेक्टर इंदरजीत सिंह खनूजा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर लोहड़ी की परम्परागत रस्म में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अतिथि गायक कलाकार जोगेंद्र मेंहदी सहित अन्य कलाकारों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों को प्रशंसा-पत्र और पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति