युवाओं को राष्ट्र निर्माण और विकास की प्रकिया में सहभागी होने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवा कंटेंट क्रिएटर पहुंचाएं जरूरतमंद नागरिकों तक महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 युवाओं को राष्ट्र निर्माण और विकास की प्रकिया में सहभागी होने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

श्रेष्ठ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेंगे अवार्ड : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में हुआ अभिनव कार्यक्रम

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण और विकास की प्रकिया में सहभागी होने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है। इस कार्य को वे दायित्व मानकर करेंगे तो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य आसान हो जाएगा। इस दिशा में  युवा कंटेंट क्रिएटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य शासन ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स युवाओं को प्रोत्साहित और पुरस्कृत करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा संवाद को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज ही राज्य शासन ने स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन प्रारंभ किया है। युवा कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। शासन द्वारा ऐसे युवाओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में बताया गया कि श्रेष्ठ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को जनसम्पर्क विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।

युवाओं ने आंचलिक बोली में प्रस्तुत किए गीत और विभिन्न कला रूप

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए युवा कंटेंट क्रिएटर्स से भेंट भी की। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों में प्रचलित बोलियां बुंदेली, मालवी, भीली ,निमाड़ी और बघेली में अपने द्वारा तैयार कंटेंट युवाओं ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी क्रिएटर्स के प्रयासों की प्रशंसा की।

सिंहस्थ 2028 में मिलेगा स्वच्छ और निर्मल शिप्रा-जल से स्नान का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है। जहां केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं से मध्यप्रदेश का बड़ा इलाका लाभान्वित होगा, वहीं राज्य के भीतर भी नदी जोड़ो परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। इस क्रम में कान्ह- गंभीर परियोजना और शिप्रा जल को स्वच्छ, निर्मल बनाने के लिए सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना उपयोगी सिद्ध होगी। आने वाले समय में वर्षा जल बांध में संग्रहित कर शिप्रा में छोड़ा जाएगा। यह जल स्नान आदि में उपयोग में लाया जाएगा। यह एक नवाचार है। इस जल का बाद में सिंचाई के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। बूंद-बूंद पानी बचाने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को मध्य प्रदेश क्रियान्वित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिप्रा एक बरसाती नदी है। गंगा जी की तरह  किसी ग्लेशियर से इसमें जल नहीं पहुंचता। वर्ष 1980 में गंभीर नदी से पानी पहुंचने के बाद सिंहस्थ में स्नान संभव हुए। वर्ष 1992 में भी इस प्रक्रिया को अपनाया गया। इसके पश्चात वर्ष 2016 के सिंहस्थ में नर्मदा जी का जल लेना पड़ा।  अब शिप्रा को वर्षा जल के पानी से स्वच्छ, निर्मल रखकर सिंहस्थ में स्नान के लिए जल का उपयोग किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा महाकाल लोक के निर्माण के पश्चात उज्जैन आने वाले पर्यटकों की संख्या देश के अन्य धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के स्थानों की अपेक्षा काफी बढ़ गई है।

केन-बेतवा परियोजना,शिप्रा शुद्धिकरण, प्रदेश में दुग्ध उत्पादन वृद्धि और अन्य योजनाओं पर केंद्रित कलाओं की प्रस्तुति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को भी बुंदेलखंड अंचल में व्यापक परिवर्तन लाने वाली योजना बताया। उन्होंने योजनाओं पर केंद्रित युवाओं के गीतों को सुना और उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रदेश में गौ माता संरक्षण, विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत,शिप्रा शुद्धिकरण आदि पर आधारित अनेक लोकगीत और अन्य रचनाएँ प्रस्तुत की गई। प्रारंभ में जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने सभी उपस्थितों का स्वागत किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी और प्रदेश भर से युवाओं, क्रिएटर्स और इन्फ्लूएंसर्स की बड़ी संख्या में उपस्थिति लिए आभार  व्यक्त किया।

राष्ट्र विरासत के साथ विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भौतिक प्रगति प्राप्त करने के बाद भी अनेक राष्ट्र आंतरिक स्पंदन के अभाव में टिक नहीं पाए। हमारा राष्ट्र आज वैभवशाली इतिहास और विरासत को साथ लेकर विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसमें युवाओं की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन समृद्ध विरासत के साथ तीव्र प्रगति का है। मध्य प्रदेश भी इस दिशा में सक्रिय रहकर अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

ये क्रिएटर आए मंच पर

मुख्यमंत्री डॉ यादव से संवाद और उनके समक्ष विभिन्न कलाओं की प्रस्तुति के लिए प्रदेश के विभिन्न अंचलों और बोलियां का प्रतिनिधित्व करने वाले जो क्रिएटर आए उनमें मान्या पांडे( बुंदेली) प्रदीप सोनी जबलपुर (महाकौशल अंचल) अमृता त्रिपाठी (भोपाल)  राजेंद्र वसुनिया (झाबुआ) प्रीतम (सीहोर) रंगमंच कलाकार प्रतीक्षा नैयर (मालवी भाभी), मिस इंडिया रहीं अपेक्षा डबराल,भोपाल, बुंदेली बाल कलाकार बिल्लो रानी (छतरपुर), अक्षय मिश्रा (बघेली), ऋतिक तिवारी (उज्जैन) और लोकेंद्र सिंह शामिल थे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति