माइली साइरस ने लॉस एंजेलिस में लगी भीषण आग के बीच एक इमोशनल पोस्ट किया शेयर

 लॉस एंजेलिस

एक्ट्रेस और सिंगर माइली साइरस ने लॉस एंजेलिस में लगी भीषण आग के बीच एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि लॉस एंजेलिस 'सपने को जीने' का नुमाइंदगी करता है, लेकिन आज की वास्तविकता मलबे और विनाश की है। उन्होंने उस वक्त को याद किया, जब उन्होंने अपना घर खो दिया था, जोकि कई मिलियन डॉलर का था।

ऐसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, माइली साइरस ने कई साल पहले अपने नष्ट हो चुके मालिबू घर की फोटो शेयर की। उन्होंने एक्स हसबैंड लियाम हेम्सवर्थ के साथ कई मिलियन डॉलर के घर को खोने के अपने अनुभव को याद किया। उन्होंने दर्द को बयां किया कि जब उन्हें दरवाजे पर करीबियों से मिलने की उम्मीद थी, तब उन्हें मलबे के ढेर का सामना करना पड़ा।

माइली ने फोटो कैप्शन में लिखा, 'ये एक ऐसा अहसास है, जिसे आप कभी भूल नहीं सकते हैं। मेरी आत्मा उन लोगों के लिए दुखी है, जो इस तबाही को सीधे अनुभव कर रहे हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'लॉस एंजिल्स 'सपने को जीने' का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन आज की वास्तविकता मलबे और विनाश की है।'

2018 में शुरू किया था मालिबू फाउंडेशन
इसके अलावा माइली ने मालिबू फाउंडेशन जैसे संगठनों के लिए अपना आभार व्यक्त किया, जिसे उन्होंने साल 2018 में शुरू करने में मदद की थी। उन्होंने लिखा, 'हमारी कम्युनिटी, समय, संसाधन और समपर्ण हमें ठीक कर देंगे। लेकिन अभी ये बहुत दुख देता है… हमेशा प्यार, माइली।'

कई हस्तियों ने की है मदद
मालूम हो कि सायरस के अलावा कई अन्य हस्तियों ने जंगल की आग से राहत की कोशिशों में अपना योगदान दिया है। किम कार्दशियन ने अपने ब्रांड के जरिए दान किया है। वहीं, जेमी ली कर्टिस ने 1 मिलियन डॉलर का दान दिया है। पेरिस हिल्टन ने मालिबू बीच हाउस खोने के बाद एक राहत कोष शुरू किया और 100,000 डॉलर तक के दान का वादा किया। हैली बेरी और स्नूप डॉग ने पीड़ितों को कपड़े दिए। प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल ने रसोई में खुद की इच्छा से काम किया और पहले बचावकर्मियों को खाना खिलाने और जरूरतमंदों को जरूरी सामान बांटने में मदद की। जेनिफर गार्नर ने प्रभावित समुदाय को खाने के लिए फूड ट्रक में अपनी सहायता की पेशकश की।

कम से कम 16 लोगों की मौत
बता दें कि पिछले हफ्ते शुरू हुई लॉस एंजिल्स की भीषण आग में कम से कम 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। और 12,000 से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में स्थिति और खराब होने की आशंका है, क्योंकि लॉस एंजिल्स काउंटी के कई हिस्सों में विनाशकारी जंगली आग भड़क रही है। इस वजह से स्कूल बंद करना और मनोरंजन, खेल और सामुदायिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पैलिसेड्स में भी आग ने 21,300 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र को जला दिया है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति