राजस्थान-कोटपूतली में जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी ने दिए नियुक्ति पत्र

जयपुर।

जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल तथा कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल ने नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सोंपे, जिले के 230 नवनियुक्त कार्मिकों ने राज्य सरकार का  आभार जताया । मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत कोटपूतली में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नए कार्मिकों से संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर कोटपूतली-बहरोड़ जिले के 230 नवचयनित सरकारी कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नवकार्मिकों को कार्यक्रम में वेलकम किट देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत रविवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के 13 हजार से अधिक नवचयनित सरकारी कार्मिकों से संवाद किया। कोटपूतली के राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार कक्ष में हुए रोजगार उत्सव में राजस्व, उपनिवेशन, एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने नवकार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए। जिला स्तरीय कार्यक्रम मे 230 से अधिक नवचयनित कार्मिक मौजूद रहे। इनमें वित्त विभाग से 119, चिकित्सा विभाग से 92, राजस्व विभाग से 07, शिक्षा विभाग से 10, संस्कृत शिक्षा से 02, आदि विभागों के कार्मिक शामिल रहे। नवकर्मिकों के पंजीकरण के लिए अलग से डेस्क स्थापित की गई तथा सभी कार्मिकों पंजीकरण के बाद उन्हें वेलकम किट दी गई। इस किट में मुख्यमंत्री का संदेश, लोकसेवक के कर्त्तव्य, दायित्व और अपेक्षाओं के वर्णन वाली पुस्तकें दी गईं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरी व 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार सहित कुल 10 लाख रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी दिशा में राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ ही, कौशल और उद्यमिता विकास के माध्यम से संकल्प की सिद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विकास कार्यों का शिलान्यास –
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का शिलान्यास तथा 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, पीएचईडी, कृषि, शिक्षा, पर्यटन, पंचायतीराज तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्य शामिल हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति