पोर्नहब पर शैक्षिक वीडियो अपलोड करने से हो रही ज्यादा कमाई : जारा डार

इंदौर

जारा डार सोशल मीडिया पर एक मशहूर नाम है। उन्होंने पीएचडी ओनलीफैन्स मॉडल बनने के लिए बीच में ही छोड़ दी थी। अब वह फिर चर्चाओं में हैं, क्योंकि उन्होंने पोर्नहब जैसी एडल्ट प्लेटफॉर्म पर साइंस, इंजीनियरिंग और गणित से जुड़े शैक्षिक वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया है।

पोर्नहब पर अपलोड की STEM वीडियो
जारा डार ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह अब पोर्नहब पर साइंस और गणित पर वीडियो अपलोड कर रही हैं। पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट भी था, जिसमें वह पढ़ाते हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं इस पर गणित और विज्ञान पढ़ाती हूं।

पोर्नहब से हो रही जबरदस्त कमाई
जारा ने बताया कि उनके STEM वीडियो को पोर्नहब पर 32,000 व्यूज मिले हैं। यूट्यूब पर उनका वीडियो दस लाख से ज्यादा बार देखा गया था। हालांकि, पोर्नहब पर प्रति मिलियन व्यूज पर उन्हें 1,000 डॉलर (86,457 रुपये) की कमाई हुई, जबकि यूट्यूब पर उन्हें केवल 340 डॉलर (29,393 रुपये) मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस आंकड़े से पता चलता है कि पोर्नहब पर शैक्षिक वीडियो अपलोड करने से उनकी ज्यादा कमाई हो रही है।
जारा डार ने यह भी बताया कि उन्होंने जब पोर्नहब पर एआई के बारे में वीडियो अपलोड करने के लिए पोस्ट किया, तो उनका लिंक्डइन अकाउंट बिना किसी जानकारी के ब्लॉक कर दिया। उनका यह पोस्ट लिंक्डइन पर वायरल हो गया था। कई पेशेवरों ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन अचानक अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया।

ओनलीफैन्स मॉडल बनने के लिए छोड़ी थी पीएचडी
जारा डार ने उस समय चर्चाओं में आ गई थीं, जब उन्होंने यह फैसला किया था कि वह पीएचडी को बीच में छोड़कर ओनलीफैन्स मॉडल बनेंगी। वह ओनलीफैन्स पर एडल्ड कंटेंट बनाना चाहती थीं। अपने यूट्यूब वीडियो "पीएचडी ड्रॉपआउट टू ओनलीफैन्स मॉडल" में उन्होंने इस फैसले पर बात की थी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति