स्वामी रामभद्राचार्य पीओके मुक्ति के लिए करेंगे अनुष्ठान, 1008 बार यज्ञ होगा, पीओके के लिए आहुतियां डाली जाएंगी

लखनऊ
 संगम तीरे लगा द्वादशवर्षीय महाकुंभ न केवल धार्मिक स्‍नान और जुटान के लिए जाना जाएगा, बल्कि इस दौरान पीओके मुक्ति से लेकर सनातन बोर्ड के गठन तक की बात भी होगी। सरकार का दावा है कि इस बार पूरे महाकुंभ के दौरान तकरीबन 45 करोड़ श्रद्धालु पहुंचेंगे।

तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिविर में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को मुक्त करवाने के लिए अनुष्ठान की तैयारी है। शिविर का मुख्य द्वार अयोध्या के श्रीराम मंदिर के मुख्य द्वार की तर्ज पर बनाया गया है। शिविर में 250 हवन कुंड बनाए गए हैं। वताया जा रहा है कि शिविर के भव्य निर्माण के लिए कोलकाता से कारीगर आए थे। महाकुंभ मेले के दौरान 1008 बार यज्ञ होगा। इसमें पीओके की मुक्ति के लिए आहुतियां डाली जाएंगी।

स्वामी रामभद्राचार्य पहले ही पीओके के भारत में शामिल किए जाने के पक्षधर रहे हैं। वह कई वार इसकी खुले मंच से घोषणा भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पीओके जल्द ही भारत के हिस्से में आएगा। पीओके से पाकिस्तान का कब्जा खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा था कि वह दिन दूर नहीं जव दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा। स्वामी रामभद्राचार्य के शिविर में केवल पीओके के लिए यज्ञ ही नहीं होगा वल्कि वह राम कथा भी सुनाएगे। अन्य धार्मिक आयोजन उनके शिविर में होंगे।

मथुरा पर भी हो सकती है बात

महाकुंभ के दौरान 27 जनवरी को धर्म संसद आयोजित करवाने की भी तैयारी है, इसमें सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पास करवाकर सरकार को भेजा जाएगा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी बताते हैं कि चारों पीतों के शंकराचार्य, 13 अखाड़ों के प्रमुख, साधु-संत, महामंडलेश्वर और मठ-मंदिरों के प्रमुखों से सनातन बोर्ड के प्रारूप को लेकर चर्चा होगी। सबकी सहमति से इसे पास करवाया जाएगा। हम चाहते है कि मंदिरों पर न तो सरकार का कब्जा हो और न ही कोई अन्य करे। धर्म संसद में अन्य तमाम बिंदुओं पर भी चर्चा होगी। विषयों की रूपरेखा अभी तय की जा रही है। सूत्र बताते है कि अयोध्या के बाद काशी और मथुरा को लेकर भी धर्म संसद में बात हो सकती है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति