महाकुंभ कुंभ शुरू होते ही क्यों डूबने लगता है शेयर मार्केट? 20 सालों से लगातार बन रहा ये रिकॉर्ड

प्रयागराज/ मुंबई

 प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो चुका है। यह 26 फरवरी तक चलेगा। आज पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। लेकिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 500 अंक तक गिर गया। इस गिरावट से निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बाजार के ऐतिहासिक पैटर्न से पता चलता है कि इस बार 45 दिन तक चलने वाले कुंभ के दौरान सेंसेक्स में गिरावट आ सकती है। पिछले दो दशकों में आयोजित कुंभ मेलों के दौरान सेंसेक्स ने कभी भी सकारात्मक रिटर्न नहीं दिया है।

सैमको सिक्योरिटीज द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार, 2004 से आयोजित पिछले छह कुंभ मेलों के दौरान सेंसेक्स का औसत नुकसान 3.42% रहा है। इस दौरान हर बार बाजार में गिरावट रही। कुंभ मेले के दौरान सबसे अधिक गिरावट 14 जुलाई से 28 सितंबर 2015 के दौरान देखी गई थी। नासिक में हुए इस कुंभ के दौरान सेंसेक्स 8.29% गिरा था। इसी तरह 1 अप्रैल से 19 अप्रैल 2021 तक हरिद्वार में आयोजित पिछले कुंभ 18 दिन के दौरान सेंसेक्स में 4.16% गिरावट आई थी। 5 अप्रैल से 4 मई 2004 उज्जैन में आयोजित कुंभ के दौरान सेंसेक्स में 3.29% की गिरावट आई।

गिरावट क्यों आती है?

हिंदू पारंपरिक मान्यता है कि कुंभ मेले में गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाने से पाप धुल जाते हैं और मोक्ष प्राप्त करने में मदद मिलती है। सैमको ने कहा कि बुल्स के लिए भी कुंभ मेला आशा की किरण लेकर आता है। जब बाजार तेजी से बढ़ता है तो गलतियां करने की संभावना बढ़ जाती है। त्वरित लाभ के लालच में लोग शेयरों की खरीद-फरोख्त करते हैं। दुर्भाग्य से प्रतिभागियों को अपनी गलतियों का एहसास तब तक नहीं होता जब तक कि बाजार में कोई गिरावट न हो। यह गिरावट पवित्र जल में डुबकी लगाने की तरह नए सिरे से शुरुआत करने के लिए रीसेट की तरह काम करती है।

सैमको ने कहा कि कुंभ के दौरान और उसके बाद बाजार के इस अजीबोगरीब व्यवहार के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुंभ मेले के दौरान सांस्कृतिक फोकस और आर्थिक बदलाव उपभोग पैटर्न में अस्थायी बदलाव और कुछ क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधि में कमी ला सकते हैं। इसकी वजह यह है कि इस दौरान लाखों भारतीय तीर्थयात्रा कर रहे होते हैं। लोग अध्यात्म और त्याग की भावना से भरे होते हैं। इस तरह की प्रवृत्ति अनजाने में निवेशक व्यवहार को प्रभावित कर सकती हैं। इससे जोखिम से बचने की भावना बढ़ सकती है।

सबक

कुंभ के दौरान बृहस्पति का 12 वर्षीय चक्र और अलाइनमेंट हमें याद दिलाता है कि मानव व्यवहार की तरह बाजार भी अक्सर तर्कसंगत अर्थशास्त्र से परे कारकों से प्रभावित होते हैं। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि निवेशक इस सहसंबंध से सबक ले सकते हैं कि कुंभ मेले के दौरान बाजार में गिरावट के समय अधिक सतर्क रणनीति अपनाने की जरूरत है।

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति