अरबी और उर्दू भाषा के प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ, 28 फरवरी तक किये जा सकेंगे आवेदन

भोपाल
मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी (संस्कृति परिषद) की निगरानी में संचालित राष्ट्रीय उर्दू भाषा एवं विकास परिषद नई दिल्ली के अरबी एवं फारसी (पर्शियन) भाषा के एक वर्षीय प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम और उर्दू डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ हो गये हैं। अरबी, फारसी और उर्दू भाषा सीखने के इच्छुक अभ्यर्थी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन 28 फरवरी, 2025 तक कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन पत्र मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के कार्यालय, मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन, बाणगंगा रोड, भोपाल से कार्यालयीन समय में प्राप्त एवं जमा किये जा सकते हैं। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र सीमित संख्या में ही उपलब्ध हैं, प्रवेश पत्र समाप्त होने की स्थिति में उसकी छाया प्रति के साथ साथ आवेदन स्वीकार नहीं की जायेंगे। उन्होंने बताया कि पाठ्रयक्रमों की कक्षायें 01 अप्रैल, 2025 से आवश्यक रूप से प्रारंभ हो जायेंगी।

निदेशक डॉ. मेहदी बताया है कि अरबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये उर्दू एवं अंग्रेज़ी की प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त उर्दू लिखने और समझने का ज्ञान भी आवश्यक है। इसी तरह फारसी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये उर्दू एवं अंग्रेजी लिखने और पढ़ने का ज्ञान आवश्यक है। उर्दू डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिये हिन्दी या अंग्रेजी का ज्ञान आवश्यक है। तीनों पाठयक्रमों में अधिकत आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश आवेदन पत्र के लिये प्रति पाठ्यक्रम 200 रुपए पंजीयन शुल्क जमा कराना होगा, इसके अतिरिक्त अन्य कोई शुल्क देय नहीं है। पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलने पर विद्यार्थियों को किताबें निःशुल्क दी जायेंगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति