मंत्री सिंह ने प्रदेश स्तरीय कार्यशाला की तैयारियों सहित की विभागीय समीक्षा बैठक

गुणवत्ता एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के लिये सतत् प्रशिक्षण आवश्यक : मंत्री सिंह

मंत्री सिंह ने प्रदेश स्तरीय कार्यशाला की तैयारियों सहित की विभागीय समीक्षा बैठक

मंत्री सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम दक्षता बढ़ाने के साथ कार्य क्षमता में भी वृद्धि करते

भोपाल

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए विभागीय इंजीनियर्स के नियमित प्रशिक्षण को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम दक्षता बढ़ाने के साथ कार्य क्षमता में भी वृद्धि करते हैं।

मंत्री सिंह ने 17 जनवरी को प्रदेश के सभी संभागों में एक साथ आयोजित की जा रही “सड़क, भवन और पुल निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण और परियोजना प्रबंधन” विषय पर कार्यशाला की तैयारियों की निर्माण भवन में समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन की रूपरेखा और क्रियान्वयन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री सिंह ने कहा कि विकसित प्रदेश से विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में इंजीनियर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। इंजीनियर्स का समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित कर उन्हें नवीन निर्माण तकनीकों सहित समसामयिक विषयों से प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है ।

मंत्री सिंह ने कहा, “हमें गर्व के साथ यह कहना चाहिए कि ‘यह निर्माण हमने किया है’।” उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियर्स से कहा कि “लोक निर्माण से लोक कल्याण” की भावना को मूर्त रूप देने का यह सुनहरा अवसर है, जिसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पूरा किया जाना चाहिए। मंत्री सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का उद्देश्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, नियोजन और प्रबंधन को बेहतर बनाना है। इससे लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली और अधिक प्रभावशाली होगी।

बैठक में मंत्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यशाला संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने विभाग से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक में एमडी भवन निर्माण डॉ. पंकज जैन, ईएनसी के.पी.एस. राणा, ईएनसी भवन बघेल सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति