छत्तीसगढ़-कोरबा में माइक्रोफाइनेंस बैंकों के छह रिकवरी एजेंटों पर FIR कर एक को भेजा जेल

कोरबा।

जिले की कुछ महिलाओं ने शिकायत थी कि उन्होंने फलोरा माइक्रोफाइनेंस सहित अन्य से ऋण लिया है। इस दौरान कई रिकवरी एजेंट उन्हें घर आकर वसूली के नाम पर प्रताड़ित करते हैं। इस मामले में शिकायत प्राप्त होने पर जिले में अलग-अलग थाने में माइक्रोफाइनेंस के रिकवरी एजेंटां के विरूद्ध छह एफआईआर दर्ज की गई हैं।

पुलिस थाना कटघोरा, उरगा और करतला में प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा विवेचना की गई। इसी तरह कटघोरा एसडीएम ने बताया कि वित्तीय अनियमितता के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों की जांच के संबंध में अनुविभाग कटघोरा, जिला- कोरबा में संचालित माइक्रोफाइनेंस कंपनी क्रमशः एलएनटी बैंक कटघोरा, अन्नपूर्णा बैंक दीपका, सीसस बैंक दीपका, नैफिस बैंक कटघोरा, स्पंदना बैंक के कार्यालय को दल-बल के साथ सील किया गया। स्पंदन बैंक नवागांव कटघोरा के एजेंट प्रताप रूद्र शरण पिता अमृतलाल धीवर, उम्र 22 साल, निवासी सरखों बैगापारा चौकी नैला थाना जांजगीर के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं अवैध वसूली करते पाया गया। मौके पर शांति भंग होने की पूर्ण सम्भावना थी। पुलिस के पास इन्हें गिरफ्तार करने के अतिरिक्त और कोई विकल्प न होने से इन्हे धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त सभी प्रकरणों में विधिवत कार्यवाही जारी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति