जीवाजी विवि के कुलगुरु प्रो.तिवारी सहित 16 प्रोफेसर और 2 असिस्टेंट प्रोफेसरों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज…

ग्वालियर

 भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही मध्य प्रदेश सरकार के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की ग्वालियर इकाई ने एक बड़ा एक्शन लिया है। ईओडब्ल्यू ने जीवाजी विश्वविद्यालय में VC यानि कुलगुरु प्रोफ़ेसर अविनाश तिवारी पर अपराध पंजीबद्ध किया है, प्रोफ़ेसर तिवारी के अलावा 17 अन्य प्रोफेसर्स भी हैं जिनके खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

दरअसल ये मामला एक फर्जी कॉलेज से जुड़ा हुआ है, आपको बता दें जीवाजी विश्वविद्यालय कॉलेजों को सम्बद्धता देने में काफी चर्चित रहा है, कई बार शिकायत हुई है कि विश्वविद्यालय के निरीक्षण दल कॉलेजों की सम्बद्धता के आवेदन में दस्तावेजों का सत्यापन करने में लापरवाही करते हैं। इस मामले में कर्मचारी नेताओं ने भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाये थे, और इसी क्रम में अब कुल 18 प्रोफेसर्स पर ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज कर लिया है।

मुरैना के एक कॉलेज की शिकायत हुई ईओडब्ल्यू में  

गौरतलब है कि एक आवेदक अरुण कुमार शर्मा निवासी दुर्गा कालोनी मुरार ग्वालियर ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ग्वालियर में शिवशक्ति महाविघालय ग्राम झुण्डपुरा तहसील सबलगढ़ जिला मुरैना के संचालक की शिकायत की थी, शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके कॉलेज को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सम्बद्धता दी गई है। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई ग्वालियर द्वारा की गई, जांच के बाद प्राप्त साक्ष्य के आधार पर पाया गया कि शिवशक्ति महाविघालय ग्राम झुण्डपुरा के संचालक रघुराज सिंह जादौन द्वारा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किये जिसके आधार पर कॉलेज की मान्यता एवं संबंद्धता प्राप्त कर छात्रों का फर्जी प्रवेश दिखाकर स्कॉलरशिप व अन्य मदो के लाभ प्राप्त कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई।

जाँच में पकड़ा कॉलेज को सम्बद्धता देने में फर्जीवाड़ा

जाँच में सामने आया कि जीवाजी विश्वविघालय द्वारा कॉलेज के निरीक्षण के लिये गठित कमेटी के सदस्य डॉ० एपीएस चौहान, डॉ० ए. के. हल्वे, डॉ० एस. के. गुप्ता, डॉ० एस. के. सिंह, डॉ० सी.पी. शिन्दे, डॉ० आर.ए. शर्मा प्रोफेसर अविनाश तिवारी (वर्तमान कुलगुरु) डॉ० के.एस. ठाकुर, ज्योति प्रसाद, डॉ० नवनीत गरूड, डॉ० सपन पटेल, डॉ० एस.के. द्विवेदी, डॉ० हेमन्त शर्मा, डॉ० राधा तोमर, डॉ० आर.पी. पाण्डेय, डॉ० एम.के. गुप्ता, डॉ० निमिषा जादौन, डॉ० सुरेश सचदेवा, डॉ० मीना श्रीवास्तव द्वारा अनुचित लाभ प्राप्त कर यानि भ्रष्टाचार कर असत्य आधारों पर उक्त महाविद्यालय के कूटरचित निरीक्षण प्रतिवेदन तैयार कर उसे संबंद्धता लेने में सहयोग किया।
EOW ने VC सहित कुल 18 प्रोफेसर्स को बनाया आरोपी, अपराध दर्ज

चूँकि जाँच दल के एक सदस्य डॉ० एपीएस चौहान की मृत्यु हो जाने से कारण उन्हें छोड़कर शेष डॉ० ए.के. हल्वे, डॉ० एस. के. गुप्ता, डॉ० एस. के. सिंह, डॉ० सी.पी. शिन्दे, डॉ० आर.ए. शर्मा प्रोफेसर अविनाश तिवारी, डॉ० के.एस. ठाकुर, ज्योति प्रसाद, डॉ० नवनीत गरूड, डॉ० सपन पटेल, डॉ० एस.के. द्विवेदी, डॉ० हेमन्त शर्मा, डॉ० राधा तोमर, डॉ० आर.पी. पाण्डेय, डॉ० एम.के. गुप्ता, डॉ० निमिषा जादौन, डॉ० सुरेश सचदेवा, डॉ० मीना श्रीवास्तव एवं अन्य के विरुद्ध आइपीसी की धारा 420, 409, 467, 468, 120बी एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 की धारा के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति