छत्तीसगढ़-रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर आज करेंगे पदभार ग्रहण

रायपुर।

बीजेपी रायपुर शहर के नए जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पदभार ग्रहण करेंगे।  कार्यकर्ताओं के साथ नए जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर को पदभार ग्रहण कराएंगे।

भाजपा संगठन चुनाव प्रणाली के अनुसार बूथ अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद जिला अध्यक्ष का चयन हुआ है। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ताओं को न्यौता देते हुए नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कार्यकर्ता भाजपा संगठन की ताकत है और इन्ही कार्यकर्ताओं के प्यार से मैं जिला अध्यक्ष बना हूं। अब आगामी नगरी निकाय चुनाव में इन कार्यकर्ताओं के दम पर हम रायपुर जीतेंगे। कल सभी कार्यकर्ता पदभार ग्रहण में आमंत्रित है। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने पदभार ग्रहण कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल,  रायपुर सभांग प्रभारी सौरभ सिंह, जिला प्रभारी खूबचंद पारख, विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, दीपक म्हस्के, अमित साहू, नलिनीश ठोकने, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, नंदे साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने, छगनलाल मूंदड़ा, राजीव कुमार अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं शामिल होंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति