मंत्री की फटकार से तहसीलदार और नायब तहसीलदार खफा, तीन दिवसीय अवकाश पर गए

 सीहोर

राजस्व मंत्री द्वारा सीहोर में महिला नायब तहसीलदार को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाने के बाद प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों में नाराजगी का माहौल है। उन्होंने इस अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ विरोध स्वरूप सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि ऐसी टिप्पणियां उनके लिए असहनीय हैं। इसके साथ ही, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें यह साफ किया गया है कि जब तक राजस्व मंत्री अपनी टिप्पणी वापस नहीं लेते और माफी नहीं मांगते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस हड़ताल के कारण राजस्व से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम प्रभावित होंगे और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

तहसीलदारों ने ज्ञापन में क्या कहा?

कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि 10 जनवरी को मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने एक महिला तहसीलदार पर टिप्पणी की थी. इससे सभी तहसीलदारों में आक्रोश है. इस टिप्पणी के विरोध में सोमवार को तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर चले गए. भोपाल में भी इसका असर देखने को मिला. मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ के नेतृत्व में उन्होंने 13 से 15 जनवरी तक अवकाश पर रहने की बात कही गई है.
क्या है मामला?

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने 10 जनवरी को सीहोर में एक महिला नायब तहसीलदार को सार्वजनिक मंच पर अपमानित करते हुए जिले से भगा देने की चेतावनी दी थी. इसी बयान के विरोध में प्रदेश के करीब 272 से अधिक तहसीलदार और 838 नायब तहसीलदार 15 जनवरी तक सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं. इस दौरान नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, और अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका है.

बता दें राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने 10 जनवरी को सीहोेर में एक महिला नायब तहसीलदार को सार्वजनिक मंच पर अपमानित ककरते हुए जिले से भगा देने की चेतावनी दी थी। इस बयान के विरोध में ही प्रदेश के करीब 272 तहसीलदार और 838 नायब तहसीदार 15 जनवरी तक सामूहिक अवकाश पर चले गए। इससे नामामंतरण, सीमांकन, बंटवारा और अन्य प्रशासनिक कार्य बंद होने कीआंशका है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति