फिर बजेगी शहनाई और शुरू होंगे मांगलिक कार्य, देखें शुभ मुहूर्त

 खरमास के कारण पिछले एक माह से विवाह सहित मांगलिक कार्यों पर विराम लगा हुआ है। मंगलवार को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा और 2025 के लग्न मुहूर्ती की शुरुआत हो जाएगी। इस साल जनवरी से लगातार जून तक लग्न मुहूर्त रहेंगे। इस बीच 15 मार्च से 15 अप्रैल तक खरमास के कारण एक बार फिर एक माह का विराम लगेगा।

शहर में एक बार फिर बैड, बाजा, बारात का नजारा जगह- जगह दिखाई देगा। खरमास की समाप्ति के साथ ही 2025 के लग्न मुहूर्ती(Shubh Vivah Muhurat 2025) की शुरुआत हो जाएगी। वर्ष 2024 की तुलना में इस बार विवाह मुहूर्त अधिक रहेंगे। पिछले साल पूरे सीजन में 46 मुहूर्त थे, जबकि इस बार 60 से अधिक मुहूर्त रहेंगे। खरमास समाप्त होने के बाद लग्न मुहूर्ती की शुरुआत 16 जनवरी से हो जाएगी।

फरवरी में 13 लग्न मुहूर्त
साल 2024 में गुरु और शुक्र अस्त होने के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं थे, लेकिन इस बार मई माह में सबसे अधिक मुहूर्त रहेंगे। फरवरी माह में जहां 13 दिन शुभ लग्न रहेंगे, वहीं मई माह में 15 दिन मुहूर्त रहेंगे।

खरमास के कारण फिर लगेगा विरामः वैसे तो विवाह मुहूर्त जून तक हर माह रहेंगे लेकिन 15 मार्च से लेकर 14 अप्रेल तक सूर्य के मीन राशि में होने के कारण फिर खरमास लगेगा, ऐसे में एक माह तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे। खरमास और होलाष्टक के कारण मार्च माह में सिर्फ 3 दिन मुहूर्त रहेंगे।
देखें शुभ मुहूर्त

-जनवरी (10 दिन) 16-22, 24, 26 और 27

-फरवरी (13 दिन) 2, 3, 7, 8, 12 से 16, 19, 21, 22, 23 और 25
-मार्च (3 दिन ) 1, 2 और 6

-अप्रेल (8 दिन) 14, 16, 18, 20,21, 25, 29 और 30

-मई ( 15 दिन) 1, 5, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 15 से 18, 22, 23 और 28
-जून (4 दिन) 2, 4, 5 और 7

-नवंबर (6 दिन) 22 से 25, 20 और 30

-दिसंबर (5 दिन) 1,4,5,6 और 10

  • admin

    Related Posts

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति