तमिलनाडु में बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बचा, पुडुचेरी जा रही एक MEMU ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए

चेन्नई
तमिलनाडु में मंगलवार सुबह बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बचा। पुडुचेरी जा रही एक MEMU (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारी ने बताया कि विल्लुपुरम के पास यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि एक बड़ा हादसा टल गया क्योंकि लोको पायलट ने इसे देख लिया और तुरंत ट्रेन रोक दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और तीन घंटे के भीतर ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण पता चल सकेगा। इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

लगभग 500 यात्रियों को लेकर विल्लुपुरम-पुडुचेरी ट्रेन जब सुबह 5.25 बजे विल्लुपुरम से रवाना हुई। ट्रेन एक मोड़ पार कर रही थी, तभी उसके डिब्बे पटरी से उतर गए और लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया। इस तरह लोको पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दुर्घटना के कारण विल्लुपुरम मार्ग पर सुबह 8.30 बजे तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। विल्लुपुरम-पुडुचेरी एमईएमयू एक छोटी दूरी की ट्रेन है जो करीब 38 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
घने कोहरे के चलते थमी रफ्तार

गौरतलब है कि ठंड में घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता शून्य हो गई और रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह छह बजे तक कुल 39 ट्रेन देरी से चल रही थीं। कुछ ट्रेन 30 मिनट की देरी से चल रही थीं, जबकि कुछ ट्रेन चार घंटे तक की देरी से चल रही थीं। आईएमडी के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे से पालम में दृश्यता शून्य हो गई। छह-आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे से घने कोहरे के कारण दृश्यता न्यूनतम 50 मीटर तक सीमित रही और हवा की गति बेहद धीमी थी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति