खिलौना समझकर उसे छूते ही हुआ धमाका, आइईडी ब्लास्ट में घायल हुई बच्ची

जगदलपुर

सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव है तिम्मापुर। यहां रहने वाली 10 साल बच्ची सोढ़ी मल्ले ने जमीन में बिछाई गई नक्सलियों की आइईडी को खिलौना समझा। उसने जैसे ही उसो छुआ, मल्ले का कोमल शरीर धमाके के साथ कई जगह से चोटिल हो गया।

उसके शरीर से बहते रक्त से बस्तर की धरती फिर एक बार नक्सलियों की हिंसा से लाल हो गई। मासूम के जख्मी शरीर का सवाल था- आखिकार मेरा दोष क्या है? इधर, मल्ले को सोमवार की सुबह चार बजे जगदलपुर के समीप डिमरापाल में स्थित शहीद महेंद्र कर्मा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

मल्ले की आंखें, चेहरा बुरी तरह से झुलसा हुआ है। तेज दर्द से तड़पते हुए वह बार-बार अपनी मां और पिता से सवाल करती है, आखिर यह उसके साथ क्यों हुआ? देवता ने उसे किस बात की सजा दी? मासूम के इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं हैं।

निरुत्तर दादी खिलाती है बूंदी
निरुत्तर होकर पास बैठी उसकी दादी बीच-बीच में उसे बूंदी (मिठाई) खिलाती है। उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करती है, ताकि वह कुछ क्षण के लिए ही दर्द को भुला सके।

मल्ले को बार-बार रोता-कराहता देखकर यह मुट्ठी भर बूंदी उसके पिता केसा ने मेडिकल कॉलेज के सामने की दुकान से सुबह ही खरीदी है। उसके पास जितने पैसे हैं, उसमें वह इतनी सी मिठाई खरीद सकता था।

जवानों ने उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया
बच्ची के पिता केसा से जब घटना के बारे में पूछा तो वह भ्रमित और भयभीत था। वह अच्छे से जानता है कि उसके दो और बच्चे व परिवार हैं। उसे वापस अपने गांव भी जाना है, जहां नक्सलियों की चहलकदमी होती रहती है। वह नक्सलियों के बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहता।

पूछने पर किसी तरह उसने बताया कि रविवार की सुबह बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी धमाका हुआ। मल्ले की चीख सुनकर वह भागकर पहुंचा, तो देखा कि उसका चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलसा हुआ था।

बेटी को गोद में उठाकर वह दौड़ते हुए पास के गांव फूलनपाड़ में खोले गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नवीन सुरक्षा कैंप पहुंचा। जहां बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया, देर रात जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति