इंदौर से हैदराबाद के सीधी फ्लाइट की शुरुआत आज 15 जनवरी से शुरू होने जा रही

इंदौर
 इंदौर के लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि 15 जनवरी यानि आज  से दक्षिण भारत के एक और बड़े शहर के लिए देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है, एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से इस फ्लाइट का संचालन किया जाएगा, जिसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है. यह फ्लाइट हर दिन शाम के वक्त चलेगी. जिससे लोगों को सफर अब और आसान होना शुरू होगा.

इंदौर से हैदराबाद के चलेगी फ्लाइट

इंदौर से हैदराबाद के सीधी फ्लाइट की शुरुआत 15 जनवरी से शुरू होने जा रही है. यह उड़ान हर दिन शाम को होगी, फ्लाइट पहले शाम को हैदारबाद से इंदौर आएगी और फिर इंदौर से हैदारबाद के लिए रवाना होगी. फिलहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से इंदौर एयरपोर्ट से अब तक तीन घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान का संचालन किया जा रहा था, जबकि अब एक और घरेलू उड़ान का संचालन शुरू हो जाएगा.

ऐसी रहेगी टाइमिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से शुरू की जा रही इंदौर से हैदराबाद फ्लाइट के टाइमिंग की बात की जाए तो यह फ्लाइट शाम को 4 बजकर 40 मिनट पर हैदराबाद से उड़ान भरेगी जो शाम को 6 बजकर 25 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह फ्लाइट इंदौर से शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी, जो रात को 8 बजकर 25 मिनट पर हैदारबाद पहुंच जाएगी. यह फ्लाइट इंदौर के लोगों के लिए फायदेमंद हैं, क्योंकि जो यात्री अरब देशों की यात्रा पर जाते हैं वह हैदराबाद से अन्य देशों के लिए कनेक्टिंग उड़ान पकड़ते हैं उन्हें अब आसानी होगी.

फ्लाइट का किराया

    एक्सप्रेस लाइट का किराया 4,906 रुपए रहेगा.
    एक्सप्रेस वैल्यू का किराया 4,960 रुपए रहेगा.
    एक्सप्रेस फ्लेक्स का किराया 5,484 रुपए रहेगा.

बता दें कि इस वक्त हैदारबाद के लिए इंदौर एयरपोर्ट से तीन फ्लाइट संचालित हो रही है, यह तीनों फ्लाइट इंडिगो की तरफ से चलाई जा रही है, लेकिन अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की भी पहली फ्लाइट का संचालन कल से शुरू हो जाएगा. यह तीनों ही फ्लाइट दोपहर, शाम और रात को संचालित हो रही हैं. लेकिन अब नई फ्लाइट शुरू होने से हैदारबाद के लिए कुल चार फ्लाइटें हो जाएगी. जिससे यात्रियों को हैदारबाद की यात्रा के लिए अब अतिरिक्त विकल्प मिलने शुरू हो जाएंगे.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति