ICC ने दिसंबर 2024 के प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान किया, भारत के जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड ने खिताब जीता

नई दिल्ली

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दिसंबर 2024 महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ विनर का ऐलान कर दिया। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पुरुष वर्ग में महीने का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस मुंह ताकते रह गए। बुमराह ने कमिंस और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेन पेटरसन को पछाड़कर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। उन्होंने दूसरी बार यह अवॉर्ड जीतने का कमाल किया है।

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर घातक गेंदबाजी की थी। उन्होंने दिसंबर में तीन टेस्ट में 14.22 के औसत से 22 विकेट चटकाए। उन्होंने चौथे और पांचवें मैच में नौ-नौ विकेट चटकाए थे। वहीं, बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) में कुल 32 विकेट चटकाए। वह पीठ में जकड़न के कारण सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट में दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। भारत ने कमिंस की अगुवाई वाली टीम के हाथों 1-3 से सीरीज गंवाई।

तेज गेंदबाज कमिंस ने दिसंबर में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट में 17.64 की औसत से 17 विकेट झटके। दूसरी ओर, पेटरसन ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने दो टेस्ट में 16.92 के औसत से 13 विकेट हासिल किए थे। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री कर चुके हैं, जो जून में लंदन के मैदान पर खेला जाना है।

बुमराह ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा कि मैं दिसंबर महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर रोमांचित हूं। व्यक्तिगत पुरस्कारों के लिए चुना जाना सदैव विनम्र करने वाला होता है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब तक की सबसे कड़ी प्रतिस्पर्धाओं में से एक थी। मेरे लिए ऑस्ट्रेलिया में जाकर अपने देश के लिए प्रदर्शन करना सम्मान की बात थी। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीता है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति